PCOS से महिलाओं की मेंटल हेल्थ होती है खराब, जानें इसके लक्षण

 

पीसीओएस महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या बन चुकी है,इससे ना सिर्फ फिजिकल हेल्थ को नुकसान होता है बल्कि  मेंटल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-04-24, 13:08 IST
pcos affect your mental health

पीसीओएस यानी कि पॉली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यह महिलाओं में होने वाली एक गंभीर समस्या है। आज कल बड़ी संख्या में महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं। 18 साल से लेकर 35 साल तक की महिलाएं तेजी से इसकी चपेट में आ रही हैं। इस स्थिति में महिला के अंडाशय से एग समय से पहले ही रिलीज होने लगती है और बाद में यह सिस्ट में बदल जाते हैं। इसके कारण अनियमित मासिक धर्म,मोटापा, बालों का झड़ना,पिंपल्स और गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती हैं। वहीं पीसीओएस के कारण महिलाओं की मेंटल हेल्थ भी खराब हो जाती है। आइए जानते हैं इसके कारण और लक्षण। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Dr. Archana Dhawan Bajaj- Gynecologist, Obstetrician and IVF Expert, Nurture IVF Clinic, New Delhiजानकारी दे रही हैं।

पीसीओएस में महिलाओं का मेंटल हेल्थ क्यों होता है खराब?

pcos can cause stress

आपको बता दें कि महिला के प्रजनन चक्र में प्राथमिक हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन होते हैं। लेकिन इस समस्या में मेल हार्मोन एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की मात्रा कमने लगती है। हार्मोन में उतार चढ़ाव सेरोटोनिन के स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यह मूड, नींद चक्र और भूख को नियंत्रित करता है। इसके कारण महिलाओं में मूड स्विंग्स, तनाव और चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है।

पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलती है। पीड़ित महिलाएं अक्सर खुद को दूसरों से कंपेयर करती हैं जिस वजह से उन्हें स्ट्रेस होने लगता है।

सेरोटोनिन जिसे हैप्पी हार्मोन के नाम से जाना जाता है इसकी कमी के कारण मूड स्विंग्स, बात-बात पर गुस्सा होना,उदासी महसूस होने लगता है।

पीसीओएस में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जैसे वजन का बढ़ना, मुंहासे आना बालों का झड़ना शामिल है। इन सभी चीज़ों को देखकर महिलाएं तनाव में रहने लगती है और धीरे-धीरे एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्या हो जाती है। महिलाएं खुद को कम फिजिकली अट्रैक्टिव मानने लगती हैं।

यह भी पढ़ें-PMS में मूड स्विंग्स के पीछे होते हैं ये 5 कारण

ऐसे करें बचाव

poly systic ovary syndrome

  • सही लाइफस्टाइल फॉलो करें,जैसे एक्सरसाइज करें,इससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • सही डाइट लें। खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जिससे सेरोटोनिन का लेवल मेंटेन रहे।
  • स्ट्रेस दूर करने के लिए मेडिटेशन या योग करें।

यह भी पढ़ें-पीरियड के बाद वेजाइना में होती है खुजली? छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP