सिगरेट के पैकेट पर आपने ओरल कैंसर की तस्वीर बनी देखी होगी। तंबाकू का सेवन किसी भी तरह से खतरनाक होता है और इस फैक्ट को कोई नकार नहीं सकता है। हमें हमेशा यही बताया जाता है कि सिगरेट पीने वाले को बहुत नुकसान होता है, लेकिन जो सिगरेट पी नहीं रहा और सिर्फ पास खड़ा है उसका क्या? पैसिव स्मोकिंग से भी लोगों को बहुत परेशानी होती है। स्मोकिंग करने वाले को भले ही इस बात का अंदाजा ना हो, लेकिन वह अपने साथ-साथ दूसरों को भी परेशान कर देता है।
इतना ही नहीं स्मोकिंग करने से दांतों की सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। कई बार लोगों को इसका अंदाजा ही नहीं होता कि हफ्ते में कुछ बार सिगरेट पीने से भी उनके दांतों पर क्या असर होता है। ऐसे ही हम आपको कुछ जानकारी देंगे जो आपकी परेशानी को हल करेगी।
Dentem डेंटल और ऑर्थोडोन्टिक क्लीनिक की सर्जन डॉक्टर गुनीता सिंह के अनुसार, स्मोकिंग सबसे पहले दांतों पर ही असर करना शुरू करती है। डॉक्टर गुनीता के अनुसार, स्मोकिंग करने से आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ेगी। इसमें माउथ कैंसर ही नहीं, गम्स की समस्या, दांतों का गिरना, दांतों का सड़ना और ओरल सर्जरी तक की नौबत आ सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- पति के सिगरेट पीने से हैं परेशान और घर से आती है गंदी बदबू, इन देसी जुगाड़ से पाएं निजात
स्मोकर्स को गम्स यानी मसूड़ों की समस्या 4-5 गुना ज्यादा हो सकती है। अगर कोई रेगुलर स्मोकर है, तो उसकी मसूड़ों की दिक्कत को जल्दी पता भी नहीं लगाया जा सकता है। अगर किसी तरह से पता चल भी गई, तो रेगुलर स्मोकिंग के कारण उसका ट्रीटमेंट भी आसानी से नहीं हो सकता है। मसूड़ों में नेक्रोसिस (Necrosis) की समस्या भी हो सकती है। अगर गलती से कोई सर्जरी होती है, तो स्मोकर्स के मुंह में हीलिंग भी जल्दी नहीं होती है।
डॉक्टर गुनीता के अनुसार, अगर तंबाकू खाया गया, तो इम्यून सिस्टम धीरे काम करने लगता है। ऐसा ही स्मोकिंग के साथ भी होता है। अगर किसी स्मोकर का दांत निकाला जाता है, तो उसके मुंह के घाव को भरने में काफी समय लगता है। यह सब स्लो इम्यून सिस्टम के कारण ही होता है।
ड्राई सॉकेट : दांत निकालने के बाद उसका सॉकेट यानी खाली जगह रह जाती है। अगर इसकी हीलिंग जल्दी नहीं हुई, तो यह बहुत पेनफुल साबित हो सकता है।
दर्द का बढ़ना : डेंटल सर्जरी ना भी हो, तो भी मुंह के आस-पास, दांतों में और मसूड़ों में दर्द बढ़ सकता है।
डेंटल इम्प्लांट का फेलियर: स्मोकर्स के लिए डेंटल इम्प्लांट्स लगाना भी आसान नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें- फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवन
सिगरेट पीने से मुंह का कैंसर और अल्सर दोनों होने का खतरा रहता है। ऐसे लोग जिन्हें सिगरेट के साथ अल्कोहल भी चाहिए होता है उन्हें यह खतरा और भी ज्यादा होता है। इसमें जीभ, गाल, तालू, होंठ आदि में अल्सर और आगे चलकर कैंसर का खतरा होता है।
मुंह की बदबू: स्मोकिंग के कारण यह बहुत बढ़ जाती है और इसके कारण परेशानी भी बढ़ने लगती है। इसके बाद हैलिटोसिस (Halitosis) नामक बीमारी होती है।
स्वाद में बदलाव: अगर सिगरेट पीने की लत है, तो मुंह का स्वाद भी बदलेगा।
दांतों का सड़ना : कैविटी सिर्फ खराब हाइजीन और मीठा खाने से ही नहीं लगती है। दांतों के सड़ने का एक कारण स्मोकिंग भी होती है।
दांतों का पीला पड़ना : स्मोकिंग से सबसे पहले दांतों के रंग पर ही असर पड़ता है।
डॉक्टर गुनीता ने कुछ टिप्स बताए हैं जो दांतों की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।
दांतों को दो बार ब्रश करें- आपको दांतों का ख्याल रखने के लिए उन्हें रोजाना दो बार ब्रश करना होगा। कई लोग रात में दांतों को ब्रश करने से कतराते हैं, लेकिन दिन भर दांतों में इकट्ठा हुए कीटाणु और प्लाक को हटाना जरूरी है। रात और दिन दोनों में ही बराबर ब्रश करना चाहिए।
जुबान की सफाई जरूर करें- इससे ना सिर्फ मुंह से गंदी बदबू आएगी, बल्कि इससे ओरल हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती हैं। आपको अपने दांतों को आराम से ब्रश करना चाहिए और उसके बाद टंग क्लीनर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप थोड़ी सी रुई में ग्लिसरीन लगाकर भी जुबान की सफाई कर सकती हैं।
माउथवॉश का इस्तेमाल जरूर करें - जितना जरूरी जुबान को साफ करना है उतना ही जरूरी माउथवॉश का इस्तेमाल भी है। माउथवॉश मुंह के आस-पास के मुश्किल एरियाज तक आसानी से पहुंच सकता है जहां तक ब्रश नहीं पहुंच सकता है।
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं - इससे आपकी बहुत सारी समस्याओं में राहत मिलेगी इसलिए बेहतर होगा कि पानी पीना ना छोड़ें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।