आयुर्वेद दुनिया की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जो भारत में हजारों सालों से प्रचलित है। वहीं इसकी उपयोगिता को जानने और समझने के बाद एक बार फिर पूरी दुनिया का रूझान आयुर्वेद की तरफ बढ़ा है, क्योंकि यह एलोपैथ और दूसरी चिकित्सा पद्धतियों की तुलना में सुरक्षित मानी जाती है। असल में आयुर्वेद पूरी तरह से व्यक्ति के अचार-विचार और रहन सहन पर आधारित है, वहीं इसमें दवाओं के रूप में ज्यादातर औषधियों और वनस्पतियों का उपयोग किया जाता है। ऐसी ही एक औषधि के बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हरजोड़ के पौधे की जो अपने नाम के अनुसार ही काम करता है। जी हां, आपको बता दें कि इस पौधे का उपयोग टूटी हड्डियों को जोड़ने में किया जाता है। इसके अलावा इस पौधे का उपयोग पेट संबंधी रोग, गठिया और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है। चलिए आपको इस पौधे और इससे मिलने वाले फायदों (Health Benefits of Hadjod) के बारे में विस्तार से बताते हैं। असल में हमने इस बारे में लखनऊ के आयुर्वेदाचार्य अजय मिश्रा से बातचीत की और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पीरियड दर्द से लेकर मुहांसों में राहत दिलाएगा कनेर का फूल, आयुर्वेद से जानें इसकी उपयोग विधि और लाभ
हमारे आयुर्वेद विशेषज्ञ अजय मिश्रा बताते हैं कि हड़जोड़ को आयुर्वेद में 'अस्थिसंहार' के रूप में जाना जाता है। असल में हड़जोड़ एक लता है, जिसकी पत्तियां और तना दोनों ही औषधीय उपयोग में लाए जाते हैं। तासीर की बात करें तो हड़जोड़ की तासीर गर्म होती है। वहीं स्वाद में यह हल्के मीठे के साथ तीखा होता है। चलिए अब इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।
हड़जोड़ का मुख्य प्रयोग कमजोर और टूटी हड्डियों के उपचार के लिए किया जाता है, इसीलिए आयुर्वेद में इसे 'अस्थिसंहार' के नाम से जाना जाता है। बात करें प्रयोग की तो इसके लिए हड़जोड़ की पत्तियों को पीसकर, उसके रस को अलसी के तेल में मिलाकर प्रभावित हिस्से में लगाया जाता है। इस लेप को लगाने के बाद प्रभावित जगह पर पट्टी बांध दी जाती है। ऐसा हर तीसरे दिन करना होता है, जब तक कि हड्डी पूरी तरह से स्वस्थ न हो जाए।
अजय मिश्रा के अनुसार गलत खान-पान के कारण पेट में बनने वाली गैस और अपच जैसी समस्याओं में हड़जोड़ बेहद लाभकारी है। इसके लिए हड़जोड़ के पत्तियों को पीस कर उनका रस निकाल लें और उस रस को शहद के साथ मिलाकर पिएं। इससे पाचन दुरुस्त होगा और पेट से जुड़ी परेशानियों में आराम मिलेगा।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हड़जोड़ की पत्तियों के रस का घी के साथ सेवन किया जाता है। वहीं इसके साथ दूध का सेवन भी लाभकारी माना जाता है।
हड़जोड़ वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है। असल में इसके सेवन से शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है और यह लिवर में फैट को जमा होने से भी रोकता है। ऐसे में इसके सेवन से काफी हद तक वजन कम करने में मदद मिलती है।
पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने के लिए हड़जोड़ के रस का प्रयोग किया जाता है। पीरियड में महिलाओं को कमर और पेट के निचले हिस्से में जहां तेज दर्द होता है, वहां हड़जोड़ के पत्तों को पीसकर उसका लेप लगाया जाता है। इससे पीरियड्स दर्द में काफी हद तक राहत महसूस होती है।
हड़जोड़ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिसके चलते यह गठिया के दर्द और सूजन से काफी आराम दिलाता है। इसके लिए हड़जोड़ का आंतरिक और बाहरी दोनों ही रूप में प्रयोग किया जा सकता है। हड़जोड़ की पत्तियों को पीसकर प्रभावित जगह पर उसका लेप लगा सकते हैं। इसके साथ ही इसके तने को छीलने के बाद पीसकर उसका रस निकाल लें और उसका सेवन करें।
ऊपर बताए गए किसी भी उपाय को आजमाने से पहले किसी आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, क्योंकि व्यक्ति विशेष के शरीर के अनुसार इसका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में किसी भी तरह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेद विशेषज्ञ की परामर्श जरूरी है।
उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें- फायदे के चक्कर में कहीं नकली शिलाजीत तो नहीं खा रहे, घर बैठे इन आसान तरीकों से जांचे शुद्धता
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।