herzindagi
bad habits for blood sugar level in hindi

डेली हैबिट्स के कारण बढ़ सकता है आपका शुगर लेवल

ऐसी कई डेली हैबिट्स होती हैं, जिनके कारण आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
Editorial
Updated:- 2022-12-03, 09:00 IST

शरीर को सही तरह से काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। यह एनर्जी भोजन से मिलती है। खाना जब ब्रेकडाउन होता है, तो यह ग्लूकोज में बदलता है और शरीर को काम करने की एनर्जी प्रदान करता है। हालांकि, अगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो इससे भी आपको काफी समस्या हो सकती है।

अमूमन हम यह मानते हैं कि बहुत अधिक मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन हमारी ऐसी कई डेली हैबिट्स होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती हैं-

आधे घंटे से अधिक समय तक बैठे रहना

daily habits are harmful for blood sugar

ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करने और डायबिटीज को मैनेज करने के लिए जरूरी होता है कि आप अपने लाइफस्टाइल को एक्टिव रखें। लेकिन अगर आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठी रहती हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि आप हर आधे घंटे के ब्रेक पर अपनी सीट से अवश्य उठें और हल्की चहलकदमी करें।

आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करना

आज के समय में लोग अपने शुगर काउंट को कम करने आर्टिफिशियल स्वीटनर का सेवन करते हैं। लेकिन नियमित रूप से आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का रिस्क अधिक रहता है। दरअसल आर्टिफिशियल स्वीटनर इंसुलिन रेसिस्टेंस और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने की शरीर की क्षमता पर अपना नेगेटिव इफेक्ट डालते हैं। इसलिए, अगर आप मीठा खाना चाहते हैं तो अधिक हेल्दी विकल्प जैसे शहद या गुड़ आदि का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-डायबिटीज को रखना है कण्ट्रोल में, तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

नाश्ता स्किप करने की आदत

habit of skipping breakfast

सुबह के समय अधिकतर लोग बहुत अधिक जल्दबाजी में होते हैं। जिसके कारण वे अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं। हालांकि, नाश्ता स्किप करना कई मायनों में अच्छा नहीं माना जाता है। यह आदत ना केवल आपकी मेटाबॉलिज्म को स्लो करती है और इससे वजन बढ़ने लगता है। वहीं, दूसरी ओर नाश्ता स्किप करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़जाता है। इसलिए, अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करना चाहते हैं तो उठने के बाद करीबन 40 मिनट के अंदर कुछ ना कुछ अवश्य खा लें।

हाई सैचुरेटिड फूड का सेवन करना

अमूमन यह माना जाता है कि सकता है। लेकिन जब टाइप 2 मधुमेह की बात आती है, तो ऐसे में हाई सैचुरेटिड फूड भी आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकते है। 2017 में यूरोपीय जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में पब्लिश एक स्टडी में भी यह बात साबित हो चुकी है। अगर आप फैट फूड का सेवन करना चाहते हैं तो ऐसे में आप हेल्दी फैट्स नट्स, एवोकाडो या सॉल्मन आदि का सेवन करें।

बहुत अधिक तनाव लेना

habits can increase your blood sugar level

आज के समय में हर व्यक्ति किसी ना किसी कारणवश तनावग्रस्त रहता है। आमतौर पर यह कहा जाता है कि तनाव का मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। हालांकि, यह शरीर के लिए भी उतना ही खतरनाक है। बहुत अधिक तनाव लेने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए आप तनाव को कम करने के लिए कुछ उपाय अपनाएं।

इसे भी पढ़ें-डायबिटीज को नहीं रखा कंट्रोल तो हो सकती हैं ये 3 खतरनाक बीमारियां

तो अब आप भी इन आदतों से थोड़ी दूरी बनाएं और अपने ब्ल्ड शुगर लेवल को एकदम से बढ़ने से रोकें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।