महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं की संख्या में जरा भी कमी नहीं देखी जा रही है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। हालांकि, इस बीच एक चिंता वाली बात सामने आई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि गंगा का पानी सुरक्षित नहीं है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
बता दे की सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने 3 फरवरी को एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें महाकुंभ मेले के दौरान फेकल कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए जाने की पुष्टि की है। यह बैक्टीरिया कितना खतरनाक है, इस बैक्टीरिया के रहते भर में पानी में डुबकी लगाना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है,इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बातचीत की है। Dr Vikas Mittal, Pulmonolgist, Director, Wellness Home Clinic and Sleep Centre Pashim Vihar ने बारे में जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं विस्तार से
एक्सपर्ट बताते हैं कि कोलीफॉर्म बैक्टीरिया क्लेबसिएला, ई कोली, एंटरोबैक्टर कोली, एंटरोबैक्टर क्लोके, सेरेशिया और सिट्रोबैक्टर होते हैं। ये इंसानों के आंतों में गट में या कोलन में पाए जाते हैं,इस वजह से यह मल में होते हैं। जब आप इस पानी में डुबकी लगाते हैं, या गलती से यह पानी आपके मुंह के अंदर या आंखों के अंदर जाता है,तो कई तरह की दिक्कत बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें-प्यूबिक हेयर हटाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें
बैक्टीरिया शरीर में चला जाए, तो व्यक्ति को सीवियर डायरिया, बुखार, मतली हो सकती है। यूरिन में इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा, सेप्सिस जैसे इंफेक्शन भी आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाए ,तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें-कुछ लड़कियों को कम उम्र में पीरियड क्यों शुरू होते हैं?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।