सोशल मीडिया पर आजकल हर तरह की बातें सुनने को मिलती है, जिनमें से कुछ घरेलू नुस्खे भी शामिल होते हैं। इन्हीं में से एक है कि अगर आपकी आंखों की रोशनी कम हो गई है, तो इसमें बासी लार यानी सलाइवा लगाने से रोशनी बढ़ सकती है। इस दावे में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए हम पहुंचे आंखों के एक्सपर्ट के पास। क्योंकि हमारी आंखें अनमोल है और इनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है, तो चलिए डॉक्टर विशाल अरोड़ा, हेड नेत्र रोग विशेषज्ञआर्टिमिस हॉस्पिटल (Dr. Vishal Arora, Head - Ophthalmology, Artemis Hospitals) इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसा दावा करना सिर्फ और सिर्फ भ्रांतियां फैलाना माना जाएगा। हमारी आंखों की बनावट और उनका आकार जन्म से ही तय होता है। पास की नजर हो या दूर की नजर, यह सब हमारी आंखों के लेंस और कॉर्निया के आकार पर निर्भर करता है यानी हमारी आंखों के अंदरूनी स्ट्रक्चर पर। इसे किसी भी बाहरी चीज जैसे की लार से बदलना मुमकिन नहीं है। एक्सपर्ट कहते हैं की आंखों में लार डालने की बात एक गलत धारणा है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, बल्कि अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारी लार में कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और दूसरे छोटे-छोटे जीव होते हैं, जो हमारी आंखों में जाकर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं आंखें बहुत ही संवेदनशील अंग है और बाहरी कीटाणुओं से आसानी से प्रभावित हो सकती हैं।
इसके अलावा लार में पाचक एंजाइम होते हैं, जो हमारे भोजन को पचाने में मदद करते हैं। यह एंजाइम अगर आंखों में जाए तो आंखों की सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उसमें जलन पैदा कर सकते हैं।
ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण या स्टडी नहीं है, जो यह साबित करें की आंखों में लार डालने से रोशनी बढ़ती है या आंखों की किसी तरह की समस्या ठीक होती है। यह सिर्फ एक सुनी सुनाई बात है जिसका कोई आधार नहीं है।
यह भी पढ़ें-महिलाओं को अक्सर परेशान करती है एसिडिटी की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय
यह भी पढ़ें-क्या आपकी पॉटी में भी दिखते हैं फूड पार्टिकल? एक्सपर्ट से जानें कारण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।