क्या आप जानते हैं ट्रांस पुरुषों को भी पीरियड्स होते हैं। क्या आप जानते हैं उन्हें पीरियड्स के दौरान केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज भी ट्रांसजेंडर की बात आती है तो लोग छिप-छिपकर हंसते या फिर तरह-तरह के जजमेंट देते हैं। ट्रांसजेंडर सम्मान और सामान अवसर मिलना तो दूर थर्ड जेंडर की तरह अपनाने के लिए भी लोग अपनी सोच नहीं बदलना चाहते हैं। हालांकि, आज हम ट्रांसजेंडर और ट्रांस पुरुषों के उस दर्द के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद बहुत लोगों को पता भी नहीं है।
जी हां, ट्रांस पुरुषों या ट्रांसमस्क्युलिन व्यक्ति को भी पीरियड्स होते हैं, जिसे अक्सर ही नजर अंदाज कर दिया जाता है या फिर गलत समझा जाता है। ट्रांस पुरुष को ट्रांजिशन जर्नी या सर्जरी से पहले पीरियड्स हो सकते हैं। ट्रांस पुरुषों को पीरियड्स में किस तरह की परेशानी होती है, यह हर जिंदगी को खुद एक ट्रांस पुरुष ने बताया है।
ट्रांस पुरुषों के लिए पीरियड्स शारीरिक ज्यादा मानसिक पीड़ा
मित्र ट्रस्ट प्रोजेक्ट के एनजीओ में कृष्णा सिंह ने पीरियड्स में होने वाली परेशानी पर बात की। जन्म के समय कृष्णा की पहचान लड़की की तरह हुई थी, लेकिन जब उन्होंने होश संभालना शुरू किया तो वह समझने लगे की कुछ तो सही नहीं है। कृष्णा का कहना था कि जब भी वह बाहर जाते और उन्हें पीरियड्स हो जाते थे तब वह समझ नहीं पाते थे कि वह फीमेल वॉशरूम का इस्तेमाल करें या फिर मेल वॉशरूम का। कृष्णा की इस बात से समझा जा सकता है कि ट्रांसपुरुषों के लिए पीरियड्स शारीरिक के साथ-साथ मानसिक पीड़ा है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से जुड़ी ये बातें हैं बिल्कुल नॉर्मल, हर महिला को होनी चाहिए पता
ट्रांस पुरुषों के लिए पीरियड्स मानसिक पीड़ा क्यों?
ट्रांस पुरुषों के लिए पीरियड्स मानसिक पीड़ा इसलिए भी होती है, क्योंकि वह जन्म के समय एक लड़की के रूप में पहचाने गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पहचान एक लड़के के रूप में की। लेकिन, इसके बावजूद भी उनके शरीर में गर्भाशय और अंडाशय हो सकते हैं। अगर वह हार्मोन थेरेपी यानी टेस्टोस्टेरोन शुरू नहीं करते हैं या सर्जरी पूरी नहीं कराते हैं, तो पीरियड्स आ सकते हैं।
ट्रांस पुरुषों को पीरियड्स में किस-किस तरह की परेशानी होती है और वह इसे कैसे कम कर सकते हैं इस बारे में हमें डॉ. मिक्की मेहता ने बताया है। डॉ. मिक्की मेहता ग्लोबल हॉलिस्टिक हेल्थ गुरु और लाइफ कोच हैं। डॉक्टर के मुताबिक, ट्रांस पुरुषों में बायोलॉजिकल अंतर और हार्मोन थेरेपी की वजह से उनके पीरियड्स को लेकर अनुभव अलग-अलग हो सकते हैं। जिसका असर उनके शरीर के साथ-साथ मन और दिमाग पर भी पड़ता है। (अनियमित पीरियड्स दूर करने लिए क्या करें?)
ट्रांस पुरुष पीरियड्स में आराम के लिए क्या करें?
ट्रांस पुरुषों को पीरियड्स में पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। ऐसे में ऐंठन और दर्द कम करने के लिए गर्म पानी से सिंकाई की जा सकती है। हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल से सिंकाई की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: 3 दिन से कम पीरियड्स होने के चलते खुद को मानती हैं लकी? शरीर में इन बड़ी गड़बड़ियों का हो सकता है इशारा
एक्सपर्ट के मुताबिक, योग, मेडिटेशन और रिलैक्सिंग एक्सरसाइज की मदद भी ली जा सकती है। ट्रांस पुरुष पीरियड्स में आराम के लिए कुछ यौगिक क्रियाओं की मदद भी ले सकते हैं, जिसमें शीतली, शीतकारी, चंद्र भेदी प्रणायाम शामिल हैं।
इसके अलावा पीरियड्स में आराम के लिए पानी को गर्म करके और उसमें सौंफ या चक्रफूल या कैरम के बीज मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर पीरियड्स के दौरान दर्द की वजह से स्ट्रेस होता है, तो आराम करने की सलाह दी जाती है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों