herzindagi
ayurvedic health tips main

आयुर्वेद के मुताबिक अपने दिनचर्या में लाएं ये बदलाव, जानें एक्सपर्ट की राय

अक्सर हम अपने रुटीन में बदलाव लाने से पहले सोचते हैं कि क्या वह हमारी सेहत के लिए बेहतर है या नहीं? यहां आप इस बारे में आयुर्वेद के मुताबिक डॉक्टर से कुछ टिप्स जान सकते हैं-
Editorial
Updated:- 2021-02-15, 17:45 IST

हेल्दी और फिट रहने के लिए हम अक्सर अपने रुटीन में बदलाव करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम खाना खाने के बाद नहा लेते हैं और फिर बीमारी के शिकार हो जाते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार हमें खाना खाने के बाद नहाना नहीं चाहिए। अपने दिनचर्या में हम कई ऐसी चीजें करते हैं, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। यहां आप डॉक्टर वरालक्ष्मी यनामांद्रा की बताई टिप्स को अपना सकते हैं, जो आयुर्वेद के मुताबिक आपकी हेल्द का ख्याल रखते हैं और आपके रुटीन को बेहतर बनाते हैं।

खाना खाने के बाद नहाना

ayurvedic health tips inside

डॉक्टर वरालक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि आयुर्वेद के अनुसार आपको खाना खाने के बाद नहाना कभी नहीं चाहिए। क्योंकि जब हम खाना खाते हैं, तो वह गरम होता है और पानी से नहाने के बाद शरीर ठंडा हो जाता है जिससे सर्दी-गर्मी हो सकती है। अगर आप खाना खाने के बाद नहाते हैं, तो बीमारियों के शिकार जल्दी हो सकते हैं, इसलिए आप हमेशा खाना खाने के बाद कुछ देर वॉक करें जिससे आपका पाचन तंत्र बेहतर बनता है।

इसे जरूर पढ़ें: हॉट स्टोन मसाज के इन बेहतरीन पांच लाभों से यकीनन अनजान होंगी आप

रात में दही खाना

कई लोगों को रात में खाने के साथ दही खाना बेहद पसंद होता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर वरालक्ष्मी ने बताया कि आपको रात में दही कभी नहीं खानी चाहिए इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। अगर आपको भी रात में खाने के साथ दही खाना पसंद है, तो आज ही इसे बदल दें और स्नैक्स के तौर पर आप अचार या चटनी खा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: नींद में आखिर क्यों बड़बड़ाने लगते हैं लोग, आप भी जानें

दिन में सोना नहीं चाहिए

ayurvedic health tips inside

दोपहर के खाने के बाद अक्सर लोगों को नींद आने लगती है, लेकिन यह आदत बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। डॉक्टर वरालक्ष्मी ने बताया कि आपको खाना खाने के बाद दिन में नहीं सोना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र खराब होने लगता है। खाना पचाने के लिए आपको कुछ देर वॉक करनी चाहिए और दोपहर में सोने से बचना चाहिए। दोपहर में सोने के बजाए आपको कुछ फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए, जिससे आप रात को बेहतर नींद ले सकते हैं।

शहद और गरम पानी

डॉक्टर वरालक्ष्मी का कहना है कि आपको कभी-भी शहद के साथ गरम पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि शहद अपना पोषण खो देता है और यह एक जहर के समान हो जाता है। अगर आप शहद को अपने आहार में शामिल करना चाहते हैं, तो कच्चा और नेचुरल शहद ही खाना चाहिए। अगर आप गरम पानी के साथ शहद लेते हैं, तो इस आदत को आज ही बदलना बेहतर होगा। आयुर्वेद के अनुसार काफा को बैलेंस करने के लिए आपको शहद का इस्तेमाल करना चाहिए, जो सर्दी-जुकाम से भी राहत दिलाता है।

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज

ayurvedic health tips inside

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने को लेकर कई मिथ और सच्चाई के बारे में बात की जाती है। लेकिन डॉक्टर वरालक्ष्मी ने बताया कि पीरियड्स के दौरान आपको एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे वाता दोष खराब होने लगता है। वरालक्ष्मी ने बताया कि आपको पीरियड्स में एक्सरसाइज तब तक नहीं करनी चाहिए, जब तक डॉक्टर आपको इसकी सलाह न दे। जब आपको ब्लीडिंग बंद हो जाती है, तभी से एक्सरसाइज करना सही रहेगा। इसके अलावा आप कुछ देर वॉक जरूर कर सकती हैं और हेल्दी फूड्स को रुटीन में शामिल कर सकती हैं।

यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।