Color Blindness: क्या आपकी नजरें भी रंगों को पहचानने में धोखा खा जाती हैं? तो हो सकती है यह बीमारी

रंगों से रोशन इस दुनिया में अगर आपकी नजरें रंगों को पहचानने में ही धोखा खा रही हैं तो इस बारें में आपको जरूर जानना चाहिए, क्योंकि असल में यह आंखों की एक गंभीर बीमारी का मामला हो सकता है।

 
What is Color blindness

हम इंसानों की दुनिया में रंगों का खास महत्व है... दैनिक जीवन से लेकर सामाजिक और व्यवहारिक जीवन पर रंगों का बड़ा असर दिखता है। यहां हर रंग हमारे जीवन पर अपना अलग प्रभाव डालते हैं, ऐसे में रंगों के बीच अंतर न कर पाना अपने आप में बड़ी समस्या हो सकती है।

दरअसल, बहुत सारे लोगों को रंगों के बीच अंतर कर पाने में समस्या होती है और आमतौर पर लोग इसे व्यवहारिक भूल समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन असल में यह आंखों की एक गंभीर बीमारी है और इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है कलर ब्लाइंडनेस (What is Color blindness)?

जी हां, आपको बता दें कि आंखों की इस समस्या को मेडिकल वर्ल्ड में कलर ब्लाइंडनेस (Color blindness) के रूप जानते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति को सभी चीजें दिखाई पड़ती हैं, यहां तक की रंग भी दिखाई पड़ते हैं पर वो इन रंगों के बीच अंतर नहीं कर पाता है या कुछ रंग विशेष को पहचानने में उसे दिक्कत पेश आती है। जैसे कि कलर ब्लाइंडनेस से पीड़ित लोगों को लाल और हरे रंग के बीच या नीले और पीले रंग के बीच अंतर करने में परेशानी होती है।

इसके अलावा कलर ब्लाइंडनेस की स्थिति में व्यक्ति को एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स को पहचानने में भी मुश्किल होती है। वहीं कुछ लोगों में गहरे रंग भी फीके दिखाई पड़ते हैं और इसकी वजह से फल, सब्जियां और कपड़े खरीदते वक्त उन्हें दिक्कत पेश आती है।What causes color blindness

क्यों होती है कलर ब्लाइंडनेस (What causes color blindness) ?

अब बात करें कि आखिर कलर ब्लाइंडनेस होती क्यों हैं तो ज्यादातर मामलों में बीमारी वंशानुगत होती है। यानि कि मां-बाप से बच्चे में स्थानांतरित होती है। वहीं कुछ मामलों में आंखो में चोट, किसी दुर्घटना के कारण या फिर ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में भी कलर ब्लाइंडनेस की समस्या पेश आती है। वहीं मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी बीमारियों के कारण भी कलर ब्लाइंडनेस की समस्या होती है। दरअसल, इन समस्याओं के चलते आंखों में प्रकाश के प्रति संवेदलशीन कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं और कलर ब्लाइंडनेस की स्थिति तब बनती है।

कैसे करें कलर ब्लाइंडनेस की पहचान (How to recognize color blindness)

अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि उसे रंगों के बीच अंतर करने में परेशानी होती है तो उसके लिए नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। नेत्र विशेषज्ञ कुछ आसान परिक्षण के जरिए कलर ब्लाइंडनेस की समस्या की पहचान करते हैं। जैसे कि डॉक्टर आपको कई सारे डॉट्स से बना सर्कल दिखा सकते हैं, जिसमें डॉट्स से कोई आकृति बनती दिखती होगी। अगर आपको कलर ब्लाइंडनेस की समस्या है तो आपके लिए इस आकृति को पहचानना मुश्किल होगा और अगर कलर ब्लाइंडनेस की समस्या नहीं है तो तो आप इसे आसानी से पहचान लेंगे।

क्या है कलर ब्लाइंडनेस का उपचार (What is the treatment for color blindness) ?

बात करें कलर ब्लाइंडनेस के उपचार की तो आपको बता दें कि वंशानुगत कलर ब्लाइंडनेस की समस्या का कोई उपचार नहीं है। वहीं अगर किसी बीमारी के कारण यह समस्या आई है तो उसका उपचार उसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। जैसे कि अगर मोतियाबिंद के कारण कलर ब्लाइंडनेस की समस्या हो रही है तो ऐसी स्थिति में मोतियाबिंद की सर्जरी कर इससे निजात पाया जा सकता है। इसके अलावा कुछ परिस्थितियों में विजन में सुधार के लिए खास तरह के चश्मे या गैजेट का उपयोग भी किया जाता है।recognize color blindness

गौरतलब है कि कलर ब्लाइंडनेस की समस्या काफी आम है, पर इसके बावजूद ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता नहीं है। ऐसे में लोगों में इसके बारे में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है और हमारा यह आर्टिकल इस दिशा में किया एक छोटा सा प्रयास है। इसलिए अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें- इस बीमारी के कारण बचपन में ही नेत्रहीन हो सकता है आपका बच्चा, ऐसे करें बचाव

वहीं अगर आपके पास भी सेहत से जुड़ी कोई समस्या या सवाल है तो आप हमें बता सकते हैं। हम आपकी समस्या के बारे में एक्सपर्ट से जानकारी हासिल करके आप तक पहुंचाएंगे। इसके लिए आप अपने सवाल हमें इस ईमेल आईडी ([email protected]) पर भेज सकते हैं।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP