Cold Vs Hot Shower: देश के अधिकतर हिस्सों में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ ही लोगों के स्वेटर शॉल भी निकलने लगे हैं। दिनचर्या पूरी तरह से बदलने लगी है। सर्दियों की गुलाबी ठंड तो हर किसी को पसंद आती है, लेकिन इस मौसम में नहाना आफत बन जाता है। ज्यादातर लोग सर्दियों में गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग इस मौसम में ठंडे पानी से भी नहाते हैं। अब सवाल है कि आखिर सर्दियों में किस तरह के पानी से नहाना चाहिए ठंडा या गरम? चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। इस बारे में जानकारी दे रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट डॉ.तारीक आजाद
सर्दियों में गर्म या ठंडे किस पानी से नहाना चाहिए?
एक्सपर्ट के मुताबिक सर्दियों में ना तो आपको बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहाना चाहिए और ना ही आपको बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना चाहिए। गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है। इससे ठंड नहीं लगती है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है। इंफेक्शन का खतरा कम होता है। शरीर की बेहतर सफाई होती है। वहीं कुछ लोग गर्म पानी से नहाते हैं तो इससे त्वचा से संबंधी शिकायत हो सकती है जैसे त्वचा की नमी खत्म हो सकती है खुजली रैशेज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर बालों को गर्म पानी से धोते हैं तो इस पर भी नेगेटिव इफेक्ट पड़ने लगता है।
सर्दियों में ठंडा पानी से भी नहाना अच्छा है लेकिन सिर्फ उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी मजबूत है नहीं तो यह निमोनिया खांसी, गले में दर्द और बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आपको बता दें कि ठंडे पानी से नहाने से मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है। यह कोल्ड कंप्रेशन जैसा काम करता है। इसके अलावा ठंडे पानी से नहाने से स्ट्रेस कम होता है। आपका मूड अच्छा होता है और आप रिफ्रेश महसूस कर सकते हैं। हालांकि अगर आप ठंडे पानी से नहाना चाहते हैं तो अपनी सेहत को देखते हुए डॉक्टर से कंसल्ट करके ही ऐसा करें। (ठंड से बचने के आसान हैक्स)
यह भी पढ़ें-सर्दियों में आलस और थकान बनी रहती है? इस स्मूदी से मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों