herzindagi
image

क्या चेस्ट एक्स-रे कराने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है?

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि चेस्ट एक्सरे कराने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है तो एक्सपर्ट कि ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-01-13, 16:34 IST

रेडिएशन के संपर्क में आने से कैंसर का खतरा बढ़ता है, यही वजह है कि अब लोग चेस्ट एक्स-रे या सीटी स्कैन करवाने से घबराते हैं। क्योंकि x-ray से भी रेडिएशन निकलता है। एक्स-रे वह प्रक्रिया है जिसमें डॉक्टर शरीर के अंदरूनी हिस्सों में मौजूद परेशानी को पहचानते हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि x-ray कराने से कैंसर का खतरा हो सकता है तो आज हम आपको इसकी सच्चाई बता रहे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है। 

क्या चेस्ट एक्स-रे कराने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

यह बात सच है कि रेडिएशन के संपर्क में आने से कैंसर का जोखिम बढ़ता है लेकिन तब, जब शरीर को बहुत ज्यादा रेडिएशन मिलता है।  चेस्ट एक्स-रे में प्राप्त होने वाली रेडिएशन की मात्रा बहुत कम होती है। एक सामान्य चेस्ट एक्स-रे में लगभग 2.20 मिलीसीवर्ट( msv) का रेडिएशन होता है।1सीटी हेड में लगभग 2 मिलीसीवर्ट( msv) , 1सीटी चेस्ट में लगभग 5 मिलीसीवर्ट( msv) ,मैमोग्राफी में लगभग 0.4 मिलीसीवर्ट( msv) जो की बेहद कम है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में किन लोगों को ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए?

radiologist-with-female-patient-room-computed-tomography_179755-10890

कैंसर का खतरा तब होता है जब शरीर को कम से कम 150 या 200  मिलीसीवर्ट( msv) रेडिएशन मिलता है।  x-ray  एक सुरक्षित और प्रभावी जांच माना जाता है जो डॉक्टर की सलाह पर किया जाता है। इस वजह से चेस्ट एक्स-रे से कैंसर का खतरा नहीं होता है। अगर इस बार-बार किया जाए तो यह जोखिम बढ़ सकता है

यह भी पढ़ें-सर्दी, बंद नाक और गले के दर्द ने कर दिया है परेशान? डॉक्टर के बताए इस आयुर्वेदिक नुस्खे से मिल सकता है पूरा आराम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।