herzindagi
Does lack of sleep cause weight gain or loss

क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन? जानें

How does Sleep affect your Weight: नींद की कमी का असर सिर्फ हमारे डेली रूटीन ही नहीं, बल्कि डाइजेशन और वजन पर भी होता है। इतना ही नहीं, इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-09, 16:27 IST

वजन  बढ़ने की समस्या आज के समय में काफी आम है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें खान-पान सही न होना, फिजिकल एक्टिविटी का कम होना, लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतें शामिल हैं। अच्छी सेहत के लिए सही खान-पान के साथ पूरी नींद भी जरूरी है। आपके अक्सर महसूस किया होगा कि नींद पूरी न होने का असर हमारे मूड, डेली रूटीन डाइजेशन पर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर हमारे वजन पर भी हो सकता है। नींद की कमी किस तरह हमारे वजन को प्रभावित करती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर शिखा शर्मा दे रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

नींद की कमी का वजन पर असर (Does lack of sleep cause weight gain or loss)

Why does lack of sleep cause weight gain

  • नींद की कमी से वजन बढ़ सकता है। इससे आप कई बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। 
  • अगर आप पूरी नींद नहीं लेती हैं, तो इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और ग्लूकोज इंटॉलरेंस की समस्या हो सकती है। 
  • इसके अलावा, अगर आपकी लाइफस्टाइल सही नहीं है, तो कम उम्र में ही आपको डायबिटीज हो सकती है। 
  • अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो आपके लिए कुछ किलो कम करना भी बहुत मुश्किल हो सकता है। वहीं, इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-  लंच के बाद आपको भी आती है नींद? जानें इसके पीछे का कारण

can lack of sleep cause weight gain

  • नींद पूरी न होने से टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे का खतरा रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं, पूरी नींद न लेने से स्ट्रोक और दिल की बीमारियां भी हो सकती हैं। 
  • कई बार रात को देर तक जगने से अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स के चलते भी वजन बढ़ सकता है। 
  • नींद पूरी न होने पर मेटाबॉलिज्म सुस्त होने लगता है। इससे थकान और सुस्ती हो सकती है और वजन पर भी असर होता है।
  • नींद पूरी न होने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है, जिससे भूख बढ़ जाती है और वेट गेन हो सकता है।
  • पूरी नींद न होने के चलते शरीर में सुस्ती बनी रहती है। इससे कैलोरीज कम बर्न होती हैं और वेट लॉस में मुश्किल हो सकती है।

यह भी पढ़ें- कई लोगों को नहीं पता होते महिलाओं के शरीर से जुड़े ये Facts  

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।