आमतौर पर महिलाएं खाने-पीने की बहुत शौकीन होती हैं, लेकिन रेगुलर तौर पर अपने दातों की सफाई में वे लापरवाही कर देती हैं। साफ और सफेद चमकते हुए दांतों से महिलाओं को खूबसूरत लुक मिलता है और इससे उनका इंप्रेशन भी अच्छा हो जाता है, लेकिन एक ताजा रिसर्च में कहा गया है कि हेल्दी हार्ट के लिए दांतों को ब्रश करना जरूरी है। यानी अगर आप दांतों की सफाई पर ध्यान देती हैं तो डेंटल हेल्थ के साथ आपका दिल भी सलामत रहेगा। इस स्टडी में और क्या बातें कही गई आइए विस्तार में जानते हैं-
यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रीवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया है कि दांतों में ब्रश करने से atrial fibrillation (अनियमित हार्टबीट) और heart failure का खतरा कम हो जाता है। यानी रेगुलर ब्रशिंग करने से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 आसान तरीकों से सफेद और चमकते हुए नजर आएंगे आपके दांत
इससे पहले हुई स्टडी में कहा गया था कि दांतों की सफाई नहीं रखने से खून में बैक्टीरिया चले जाते हैं, जिनसे शरीर में जलन का अहसास होता है। इसकी वजह से शरीर में atrial fibrillation और हार्ट फेल ( दिल की खून पंप करने की क्षमता का बाधित हो जाना) होने का जोखिम बढ़ जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:दूध के दांत में कीड़ा लग जाए तो ना करें लापरवाही, इस तरह रखें बच्चों के दांतों का खयाल
इस स्टडी में ओरल हाईजीन और इन दोनों हेल्थ प्रॉबलम्स(atrial fibrillation और हार्ट फेल) के बीच कनेक्शन खोजने पर रिसर्च की गई। Korean National Health Insurance System के 1,61,286 लोगों पर यह स्टडी की गई, जिनकी उम्र 40 से 79 साल के बीच थी और जिनका atrial fibrillation या heart failure की कोई हिस्ट्री नहीं थी।
सही तरीके से ब्रशिंग करने से मिलते हैं बेहतर नतीजे
दांतों की ठीक तरीके से सफाई के लिए ब्रश का साफ-सुथरा होना सबसे अहम है। यह सुनिश्चित करें कि हर तीन महीने पर अपना ब्रश बदल लें। इससे दांतों में बैक्टीरिया ग्रोथ होने की आशंका नहीं रहती। ब्रश अपने दांतों के हिसाब से ही लें। हार्ड, मीडियम और सॉफ्ट में से जो ब्रश आपके दांतों को ज्यादा सूट करता है, उसी ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश को नियमित रूप से साफ करना भी बहुत महत्वपूर्ण है।
बहुत सी महिलाएं ब्रशिंग करते हुए गलत तरीके अपनाती हैं, जिससे दांत ठीक से साफ नहीं हो पाते और दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचने का भी डर रहता है। अगर आप चाहती हैं कि दांत पूरी तरह से साफ हो जाएं तो ब्रश में मटर के बराबर पेस्ट लेकर उसे दांतों पर गोल-गोल घुमाते हुए ब्रश करें। इससे दांतों के बीच फंसी गंदगी ठीक तरह से साफ हो जाती है और बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं होती। इस बात का ध्यान रखें कि मुंह के हर हिस्से में 12-15 सेकेंड ब्रशिंग करें। सही तरीके से ब्रशिंग करने से दांतों पर टार्टर भी नहीं जमता। इसका फायदा ये होता है कि दांत मजबूत रहते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं।
बहुत सी महिलाएं आलस या थकान की वजह से रात में ब्रशिंग नहीं करतीं। वहीं कुछ महिलाओं को ब्रश करना उबाऊ लगता है। अगर ऐसा है तो आप अपना फेवरेट म्यूजिक सुनते हुए ब्रशिंग कर सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों