herzindagi
benefits of mango seed

आम की गुठली के 5 फायदे जिन्हें जानने के बाद आप कभी भी नहीं फेकेंगी गुठली

आम खाने के बाद अक्सर लोग इसकी गुठली को फेंक देते हैं अगर आप भी ऐसा करती हैं तो इन 5 फायदों को जानने के बाद आप आम खाने के बाद उसकी गुठली को फेंकना बंद कर देंगी।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-08, 20:07 IST

आम खाने के बाद अक्सर लोग इसकी गुठली को फेंक देते हैं अगर आप भी ऐसा करती हैं तो इन 5 फायदों को जानने के बाद आप आम खाने के बाद उसकी गुठली को फेंकना बंद कर देंगी। महिलाओं के लिए आम की गुठली रामबाण की तरह काम करती है, बालों को लंबा और घना बनाने के अलावा महिलाओं को पीरियड्स की समस्याओं से भी राहत दिलाती है।

तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या-क्या फायदे हैं आम की गुठली के जिस वजह से आपको उसे नहीं फेंकना चाहिए।

benefits of mango seed

बालों के लिए रामबाण

अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इस मौसम में आप अपने बालों को घना और लंबा बना सकती हैं। आम की गुठली को सूखा लीजिए और इसके अच्छे से सूखने के बाद इसे पीसकर हफ्ते में एक बार बालों में लगा लीजिए। आप चाहे तो इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर की भी मिला सकती हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपके बाल झड़ने रुक जाएंगे और इसके लगातार इस्तेमाल से आपके बाल लंबे और घने भी हो जाएंगे।

benefits of mango seed

पीरियड्स में भारी ब्‍लीडिंग रोके

आम की गुठली के पाउडर को दही और नमक के साथ मिलाकर खाने से पीरियड्स टाइम में अधिक ब्‍लीडिंग नहीं होती है। अगर आपको भी अधिक ब्‍लीडिंग की शिकायत है तो आपको आम की गुठली के पाउडर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

Read more: आम से जुड़े ये 12 फैक्‍ट्स जानकर आप भी बन जाएंगी मैंगो लवर

benefits of mango seed

ब्‍लड सर्कुलेशन को ठीक रखे

आम की गुठली ब्‍लड सर्कुलेशन को ठीक करके खराब कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करती है। इससे सीधा असर ब्‍लड शुगर को कम करने में हेाता है।

Read more: आम की हैं शौकीन तो इस गर्मी मैंगो शेक की जगह बनाएं ‘मैंगो बर्फी’

benefits of mango seed

दस्त से छुटकारा दिलाए

आम की गुठली, बील गिरी और मिश्री समान मात्रा में पीस कर दो चम्मच दिन में तीन बार लेने से दस्त ठीक हो जाते है। यदि दस्‍त में रक्‍त आ रहा है तो आम की गुठली को पीस कर छाछ में मिलाकर पीने से यह बंद हो जाता है।

benefits of mango seed

दांत बनाए मजबूत

आम के हरे पत्ते सुखाकर पीस लें फिर इसमें आम की गुठली बारीक पीस कर मिला दें। दोनों को मिलाकर बारीक छलनी से छान लीजिए। रोजाना इससे मंजन करने से दांत सफेद और मजबूत होते है। दांत में दर्द ठीक होता है। रोजाना आम के पत्ते कुछ देर चबा कर थूकने से दांत हिलना बंद हो जाते हैं और मसूड़ों से खून आने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।