अप्रैल में 40 पहुंचा पारा, भीषण लू का अलर्ट... जानें गर्मी में कैसे रखें खुद को सुरक्षित

महीना अप्रैल का जब गर्मी की शुरुआत ही होती है, लेकिन इस बार अप्रैल शुरु होते ही गर्मी चरम पर पहुंच गया और पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा। और अब भीषण लू का भी अलर्ट है, तो आइए जानते हैं इससे कैसे बचाव किया जाए
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-28, 17:17 IST
image

गर्मी अपने चरम पर है। सुबह के 9 बजे घर से बाहर निकलने पर ऐसा लगता है मानो सूरज का गोला जमीन पर आ गया है। इस साल अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है और इतना ही नहीं तापमान 42-43 भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया है। अब ऐसे में जिन लोगों का बाहर आना जाना है, उनके सेहत के गर्मी बड़ी चुनौती बन गई है। हर किसी का यही सवाल है की इस तपिश में खुद को कैसे सुरक्षित रखें। चलिए डॉक्टर से इस बारे में जान लेते हैं।

गर्मी में कैसे रखें खुद को सुरक्षित

40 degree in summer

गर्मी में लू लगने की सबसे बड़ी वजह होती है, शरीर में पानी की कमी। ऐसे में डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है। अगर आप सदा पानी नहीं पीना चाहते हैं, तो आप नारियल पानी, नींबू पानी, पुदीना वाटर, आम पन्ना जैसे इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक का सहारा ले सकते हैं। अगर आपको प्यास काम भी लगे तो हर थोड़ी देर पर पानी पीते रहें।

मान लीजिए आपको इस भीषण गर्मी में हर रोज बाहर जाना पड़ता है, तो कोशिश करें कि आप सूरज की सीधी रोशनी में ना आएं। धूप में अधिक समय रहने से शरीर का तापमान जल्दी बढ़ता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर और लूज जैसी समस्याएं हो सकती है। बाहर जाए तो हमेशा सिर पर हैट पहने, सूती कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें, ताकि शरीर तक हवा आराम से पहुंचे।

शराब और कैफीन से दूरी बनाएं। क्योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है। बता दें कि यह दोनों ही मूत्रवर्धक होते हैं जिससे आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़ें-Uric Acid Kam Karne ke Upay: महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण, कारण और कम करने के उपाय

how to stay safe in heat

इस मौसम में फलों को डाइट का हिस्सा बनाएं आप तरबूज खरबूज खीर संतरे और जैसे हाई वॉटर कंटेंट फ्रूट्स का सेवन करें।

इस मौसम में 11:00 से लेकर 4:00 के बीच बाहर न निकलें। अगर आपका कोई आउटडोर वर्क है, तो हर कुछ देर पर ब्रेक लेकर आराम करें।

गर्मी के मौसम में थकान जल्दी हो जाती है और कई बार शरीर का तापमान बढ़ने से भी आप जल्दी थक जाते हैं। अगर आपका शरीर ऐसे कुछ संकेत देता है तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय आपको तुरंत ही डॉक्टर से मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें-क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP