Verified by Himalayan Siddha, Akshar
यदि आप नेचुरली पतले हिप्स वाली और पतली महिला हैं तो आप सोच रही होंगी कि क्या बड़े और सुडौल हिप्स को प्राप्त करना भी संभव है? तो हम आपको बता दें कि ऐसा हो सकता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको हिप्स को सुडौल बनाने वाले योग के बारे में बता रहे हैं।
जब हम योग के बारे में सोचते हैं तब हम ऐसी एक्सरसाइज के बारे में सोचते हैं जो मन और शरीर को आराम देते हैं। लेकिन, इसके अलावा, योग मसल्स को मजबूत और टोनिंग करने में भी मदद कर सकता है।
हिप्स, विशेष रूप से, एक ऐसा हिस्सा है जिसके बारे में महिलाएं जागरूक होती हैं। थोड़े उठे हुए और टाइट हिप्स महिलाओं के फिगर में चार-चांद लगा सकते हैं। ऐसे में कुछ योगासन आपकी पीठ की मसल्स को चुनौती देते हैं और मनचाहे परिणाम देते हैं।
आप बड़े हिप्स कैसे प्राप्त कर सकती हैं और शरीर को अधिक टोंड और सुडौल कैसे बनाया जा सकता है? यह जानने के लिए इस आर्टिकल में बताए योगासन को जरूर पढ़ें। इन योगासन के बारे में हमें योग मास्टर, स्पिरिचुअल गुरु और लाइफस्टाइल कोच, ग्रैंड मास्टर अक्षर जी बता रहे हैं।
ग्रैंड मास्टर अक्षर जी का कहना है, 'हालांकि, हिप्स की हड्डियों को बदलना संभव नहीं है लेकिन आप मसल्स के निर्माण के लिए ग्लूट और थाइज वाले योग कर सकती हैं जो सुडौल हिप्स पाने में मदद करते हैं। आपके ग्लूट्स ग्लूटस मैक्सिमस, ग्लूटस मिनिमस और ग्लूटस मेडियस से बने होते हैं। यदि आप एक सुडौल हिप्स चाहती हैं तो आपको इन तीनों मसल्स पर काम करना होगा।'
यदि आप अपनी बट को टोन करना चाहती हैं, तो चिंता न करें! हर दिन नॉर्मल स्क्वाट्स से शुरुआत करें। इसे अपने घुटने के जोड़ों और पीठ के निचले हिस्से की सुरक्षा के लिए सही तरीके से करें।
इसे जरूर पढ़ें:हिप्स की बढ़ती चर्बी से छुटकारा दिलाती हैं ये 3 एक्सरसाइज, रोजाना कुछ देर करें
योगासन हमारे पैर की मसल्स, विशेष रूप से हिप्स और जांघों को एक्टिव करते हैं। आसन जैसे चेयर पोज, स्क्वाट्स, माउंटेन पोज़ और स्टैंडिंग बैलेंस हमारे निचले शरीर को संलग्न करते हैं। शरीर का भार हमारे पैरों द्वारा विशेष रूप से हिप्स और थाइज की मसल्स द्वारा वहन किया जाता है। यह पैरों को टोन और मजबूत करता है।
इसे जरूर पढ़ें:टोन्ड थाइज और हिप्स पाने के लिए जरूर करें ये 3 एक्सरसाइज
ये बुनियादी योगासन हैं जो कोई भी कर सकता हैं। इस क्रम का अभ्यास करने से हिप्स और जांघों को टोन करने में मदद मिलेगी। सुनिश्चित करें कि अभ्यास नियमित रूप से करें। इसके अतिरिक्त, स्वस्थ आहार का पालन करना महत्वपूर्ण होता है।
आप भी इन योगासन की मदद से हिप्स को सुडौल बना सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।