herzindagi
yoga for blood pressure by expert

हाई ब्‍लड प्रेशर का रामबाण इलाज हैं ये योग, नेचुरली कंट्रोल होता है बीपी

हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने के घरेलू उपायों की तलाश में हैं तो इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट के बताए योगासन को जरूर करें।  
Editorial
Updated:- 2022-08-05, 17:51 IST

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है जिससे मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों को जूझना पड़ रहा है। जब ब्‍लड हाई प्रेशर के साथ ब्‍लड वेसल्‍स की दीवारों से टकराता है तब इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल को पूरे शरीर में ब्‍लड पहुंचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ज्यादा लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से हार्ट फेल होने और धमनी में रुकावट आने की समस्या बढ़ सकती है।

अगर आप भी इस समस्‍या से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहती हैं तो योग आपकी मदद कर सकता है। योग न सिर्फ इसे कंट्रोल करने के लिए उपयुक्त विकल्प है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर कम करने के प्राकृतिक तरीके तलाशने वाले लोगों के लिए भी यह बेहद जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक और किडनी संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। यह अक्सर ज्यादा तनाव और घबराहट की वजह से होता है।

इस आर्टिकल में ऐसे 5 योग के बारे में बताया जा रहा है जो आपको प्राकृतिक तरीके से हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार साबित होंगे। इन योग के बारे में हमें योग संजीवनी और बूनवेल के संस्थापक, योग गुरु और प्राकृतिक चिकित्सक, डॉ सुरेंद्र चौधरी जी बता रहे हैं। लेकिन सबसे पहले इसके कारणों के बारे में जानते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के क्या कारण है?

  • तनाव एक महत्वपूर्ण कारक है जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है। जब आप तनाव में होते हैं तब आपका दिल तेजी से धड़कता है और आपकी ब्‍लड वेसल्‍स सिकुड़ जाती हैं।
  • स्‍मोकिंग, अल्‍कोहल, नशीली दवाओं के दुरुपयोग सहित प्रतिकूल जीवनशैली विकल्प जैसे अन्य कारक भी नुकसान पहुंचाते हैं।
  • यदि आप पर्याप्त वर्कआउट नहीं करती हैं या आपका वजन अधिक है, तो आप हाई ब्‍लड प्रेशर की ओर बढ़ सकती हैं।

1. उत्तासन (स्टैंडिंग फॉरवर्ड बेंड पोज)

best yoga for bp

उत्तासन या आगे की ओर झुकी मुद्रा में यह आसन करने से आपके नर्वस सिस्‍टम को शांत और हेल्‍दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इस आसन से घुटने के पीछे की नसें और पेट की मसल्‍स में स्‍ट्रेच आता है।

इसे जरूर पढ़ें:हाई बीपी को मैनेज करने के लिए पिएं यह ड्रिंक्स

2. विपरीत करनी (लेग्स-अप-द-वॉल पोज)

विपरीत करनी आसन शरीर को शांत बनाए रखने में मदद करता है। जी हां, विपरीत करणी आपके शरीर को रिलैक्‍स देनेके लिए एक हल्की मुद्रा है। यह आसन ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार और आपको जवां दिखने में मदद करता है।

3.पश्चिमोत्तासन (सीटेड फॉरवर्ड बेंड पोज)

पश्चिमोत्तासन तनाव दूर करने के लिएसबसे अच्छे योगासनों में से एक है। यह चिंता, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन कम करने में सहायक है।

4. अधोमुख श्वानासन (डाउनवार्ड-फेसिंग डॉग पोज)

yoga for bp

डाउनवार्ड-फेसिंग डॉग पोज या अधोमुख श्वानासन बेहद लोकप्रिय योग आसन में से एक है। यह सबसे अधिक उत्साह प्रदान करने वाली योग मुद्रा है। अपने शरीर को ढीला रखकर और दिमाग को शांत रखकर यह आसन करें।

5. सेतु बंध आसन (ब्रिज पोज)

इस आसन में आपकी गर्दन, रीढ़ और चेस्‍ट में स्‍ट्रेच आएगा। इससे आपको आराम मिलेगा और आपकी मसल्‍स मजबूत होंगी।

इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे महिलाएं प्राणायाम से लाभ उठा सकती हैं। यह लंबे समय से समझा गया है कि नियमित वर्कआउट करने और स्वस्थ खानपान से ब्लड प्रेशर कम किया जा सकता है। निम्नलिखित श्वास संबंधित प्राणायाम इसमें मददगार हैंः

  • अनुलोम विलोमः अच्छे परिणाम के लिए कम से कम 7 से 15 मिनट तक अनुलोम विलोम करें।
  • भ्रामरीः भ्रामरी कम से कम 5-7 मिनट करने की कोशिश करें।
  • शीतलीः शीतली से रक्त को शुद्ध करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर कम करता है और तनाव दूर करता है। इसे 5-7 मिनट तक करें।
  • चंद्रभेदीः इस प्राणायाम को लगातार करने से ब्लड प्रेशर कम होता है और शरीर का तापमान कम होने लगता है। इसे 5-7 मिनट करें।

इसे जरूर पढ़ें: हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ये 1 फूड खाएं

योगासन कैसे काम करते हैं?

blood pressure remedies

  • योगासनों में आपके शरीर की एक्टिविटी को सिंक्रनाइज़ करते हुए होशपूर्वक और गहरी सांस लेना शामिल है। वे मुख्य रूप से तनाव से राहत देकर, स्वाभाविक रूप से ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
  • मोटापा हाई ब्‍लड प्रेशर का कारण भी बन सकता है। योग को रेगुलर करने से वजन को नियंत्रित करता है।
  • पर्याप्त आराम की कमी तनाव और हाई ब्‍लड प्रेशर का कारण है। योग नींद की आदतों और पैटर्न को नियमित करने में मदद करता है।
  • योगासन नसों को शांत कर सकते हैं और असामान्य हार्ट रेट को धीमा करने में मदद कर सकते हैं।
  • योग इम्‍यूनिटी को बढ़ाने और दिल की समस्याओं जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि को कम करने में मदद करता है।

आप भी इन योगासन की मदद से ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। योग से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।