पीठ दर्द एक बहुत ही आम समस्या है जो हर वर्ग के लोगों को प्रभावित करती है। खासकर जो लोग डेस्क जॉब करते हैं इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। यह दर्द भले ही मामूली हो लेकिन इससे आपकी दिनचर्या प्रभावित होती है। कई बार उठने बैठने में भी दिक्कत होने लगती है। कई बार लोग ओवर द काउंटर मेडिसिन ले लेते हैं लेकिन दवा का असर खत्म होते ही फिर से दर्द सताने लगता है। अगर आप भी पीठ दर्द से परेशान रहते हैं तो योगा एक्सपर्ट के बताए कुछ योगासन हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं इससे आपको दर्द में आराम मिल सकता है।
पीठ के निचले हिस्से का दर्द दूर करते हैं ये योगासन
योगा एक्सपर्ट के मुताबिक आप पीठ दर्द में भुजंगासन और धनुरासन कर सकते हैं। यह आपकी पीठ की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाने के लिए इस आसन का अभ्यास किया जा सकता है।
भुजंगासन कैसे करें
- भुजंगासन करने के लिए मैट बिछा कर पेट के बल सीधे लेट जाएं।
- हथेलियों को आगे की ओर फैला कर रखें।
- सांस लेते हुए हथेलियों पर शरीर का भार देते हुए छाती को फर्श से ऊपर उठाएं।
- सिर को पीछे की तरफ खींचने की कोशिश करें।
- ध्यान दें कि इस वक्त आपकी कोहनी मुड़ी हुई हो।
- इस पोजीशन में आपका सिर सांप की तरह नजर आएगा।
- अपने हिप्स,जांघों और पैरों से फर्श की तरफ दबाव बढाएं।
- शरीर को इस स्थिति में करीब 15 से 30 सेकेंड तक रखें और सांस की गति बनाएं रखें।
- इस स्थिति में आपके रीढ़ और कमर में खिंचाव महसूस होगा।
यह भी पढ़ें-इन वजहों से वर्कआउट के बाद हो सकता है मसल पेन
धनुरासन कैसे करें
- आप मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।
- पैरों को घुटनों से मोड़ें और हाथों से अपने एड़ियों को पकड़ें।
- सांस लेते हुए सिर छाती और जांघ को ऊपर उठाएं।
- इसी अवस्था में कुछ देर बने रहें। (इन कामों से रीढ़ की हड्डी को नुकसान होता है)
- धीरे-धीरे सांस लेते रहें और छोड़ते रहें।
- अब वापस पहले वाले मुद्रा में आ जाएं।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों