क्या आपने कभी त्वचा के नीचे दिखने वाली ब्लू वेन्स पर गौर किया है। अगर हां तो हम आपको बता दें कि ये वेन्स कभी-कभी तकलीफदेह भी हो सकती हैं। जी हां यह आपकी सुंदरता को कम करने के साथ-साथ समस्या का कारण भी बन सकती हैं। पैरों पर त्वचा की सतह के नीचे इन वेन्स के अंदर वॉल्स लगे होते हैं, जब यह कमजोर हो जाते हैं तब ब्लड का सर्कुलेशन रूक जाता है, जिसे वैरिकोज वेन्स कहा जाता है।
इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित वेन्स महिलाओं के पैरों में होती हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में होने वाली समस्याओं को दर्शाती हैं और कभी-कभी यह गंभीर समस्या का रूप ले लेती हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से कुछ योगासन शेयर किए हैं जिनकी मदद से आप इस समस्या को प्रभावी रूप से कम कर सकती हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''वैरिकोज वेन्स के इलाज में योग बहुत प्रभावी है। यह दर्द को कम करने में मदद करता है और निवारक भी है। लेकिन किसी भी योग को शुरू करने से पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए।'' आइए वैरिकोज वेन्स के लिए शीबा द्वारा बताए कुछ योगासन के बारे में जानते हैं।
View this post on Instagram
ताड़ासन आपके स्केलेटन को संरेखित करने का काम करता है और इसे अपने तटस्थ रुख में वापस लाता है।
इसे जरूर पढ़ें:रश्मि देसाई की तरह ये 2 योगासन आप भी करें और पाएं ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी
मत्स्यासन को मछली मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है। यह वैरिकोज वेन्स के उपचार के लिए सबसे अच्छे योगों में से एक है। यह सामूहिक रूप से कई प्रणालियों पर काम करता है। यह आपके पैरों और टांगों में स्ट्रेच लाता है और तनाव और ऐंठन से राहत देता है। आपके पैर शिथिल होते हैं और पूरे शरीर में ब्लड फ्लो कंट्रोल होता है।
यह आसन पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के लिए भी जाना जाता है। यह वैरिकाज़ वेन्स में ब्लड के ठहराव को रोकता है।
यह आसन घुटनों, हिप्स, थाइज, टखनों को स्ट्रेच देने में मदद करता है।
शीर्षासन को सभी आसनों का राजा कहा जाता है। यह आसन अपने कई स्वास्थ्य लाभों के कारण बहुत फेमस है। यह ब्लड सर्कुलेशन को गति देता है और यह सुनिश्चित करता है कि ब्रेन पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन युक्त ब्लड प्राप्त करें।
यह आसन आपके पैरों को बेहद आराम देता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और विषाक्त पदार्थों और अन्य उत्पादों को बाहर निकालता है। पैरों से स्ट्रेस को रिलीज करता है और प्रेशर को कम करता है। यह वैरिकोज वेन्स के कारणों में बहुत मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:सलमान खान की एक्ट्रेस शीबा ने बताया डायबिटीज कंट्रोल करने का सबसे आसान तरीका
शीबा के बताए इन योगासन को करके आप भी वैरिकोज वेन्स की समस्या से बच सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।