चलते-चलते करें ये 2 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा वजन

जरा सोचिए अगर वॉक करते-करते कुछ आसान एक्सरसाइज करने से आप वजन कम कर पाएं, तो कितना अच्छा होगा ! यहां हम आपको कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।

what is the best walking workout for weight loss

गलत खान-पान, हार्मोनल इंबैलेंस, अनियमित जीवनशैली, स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल के चलते, वजन आसानी से बढ़ जाता है। लेकिन, मोटापा कम करना आसान नहीं होता है। मोटापे की वजह से कई बीमारियों का खतरा रहता है और इससे लुक भी खराब होता है। ऐसे में हम सभी वजन बढ़ने के बाद, उसे कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, कई बार लाख कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता है। असल में वेट लॉस का असली सीक्रेट, क्रैश डाइटिंग या बहुत हैवी वर्कआउट नहीं है। इसके लिए, आपको सही डाइट और एक्सरसाइज का सही बैलेंस बनाकर रखना होगा। डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने के साथ, एक्सरसाइज भी जरूर करें। अगर आपक पास एक्सरसाइज करने का वक्त नहीं है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां, जरा सोचिए अगर वॉक करते-करते कुछ आसान एक्सरसाइज करने से आप वजन कम कर पाएं, तो कितना अच्छा होगा ! यहां हम आपको कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

इंटरवेल वॉकिंग

walking before bed to lose weight

  • आप वॉकिंग के इस तरीके से आसानी से वजन कम कर सकती हैं।
  • इसमें आपको अलग-अलग स्पीड में वॉक करना है।
  • कुछ देर तेज वॉक करें।
  • इसके बाद कुछ देर नॉर्मल स्पीड में चलें।
  • इसके बाद फिर से तेज स्पीड में वॉक करें।
  • ऐसा आपको रेगुलर इंटरवेल में करना है।
  • इससे वजन आसानी से कम होगा।
  • यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए भी काफी फायदेमंद है।
  • इसे आप अपनी क्षमता के हिसाब से दोहरा सकती हैं।
  • आप इसे किसी भी वक्त कर सकती हैं।
  • बस खाने के तुरंत बाद इसे न करें।

वॉकिंग लंजेस

walking lunges for weight loss

  • पैरों को कमर की चौड़ाई के बराबर दूरी पर रखें।
  • अब अपने सीधे पैर को आगे बढ़ाएं।
  • इस दौरान आपको घुटने को सीधे टखने के ऊपर रखना है।
  • इसके बाद, शरीर को थोड़ा नीचे करें।
  • ऐसा करने के लिए अपने घुटनों को मोड़ें।
  • आगे और पीछे के पैरों को एक-दूसरे के लम्बवत रखें यानी दोनों 90 डिग्री पर हों।
  • पिछला घुटना फर्श से ऊपर होना चाहिए।
  • अब ओरिजनल पोजिशन में लौटने के लिए, बाएं पैर को आगे की तरफ झुकाएं।
  • ऐसा करते हुए आगे की तरफ चलते रहें और पैरों को बारी-बारी आगे बढ़ाएं।
  • हर बार आपको सही पोजिशन मेंटेन करनी है।
  • इससे आप आसानी से वजन कम कर पाएंगे।
  • खासकर, बेली फैट को कम करने के लिए, यह बेहद फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- चलते-चलते करें ये 2 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगी बाजुओं की चर्बी

वजन कम करने के लिए वॉक करते-करते ये 3 एक्सरसाइज करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP