निरोगी रहने के लिए महिलाएं रोज करें यह योगासन

निरोगी काया सबसे बड़ा सुख होती है। निरोगी रहने में योगासन बहुत मदद कर सकते हैं। महिलाएं एक्सपर्ट के बताए इस योगासन को अगर रोजाना करेंगी, तो कई फायदे मिल सकते हैं।

Upavistha Konasana steps and benefits in Hindi

जब भी बात हेल्दी लाइफस्टाइल की होती है, तो उसमें सही खान-पान, सोने-जागने के सही समय के साथ एक्सरसाइज और योग को भी रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। योग करना मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ के लिए अच्छा होता है और निरोगी रहने में हमारी मदद कर सकता है। कहा भी गया है कि निरोगी काया सबसे बड़ा सुख होती है। यह बात सही भी है। अगर हमारा शरीर स्वस्थ नहीं है, मेंटली हम खुश और शांत नहीं हैं, तो कोई भी चीज हमें अच्छी नहीं लगती है। खासकर, बात अगर महिलाओं की करें, तो महिलाएं घर-बाहर की जिम्मेदारियों के बीच अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है वरना आगे चलकर मुश्किल खड़ी हो सकती है। यहां हम आपको 1 ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जिसे महिलाओं को रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

निरोगी रहने के लिए महिलाएं रोज करें उपविष्ठ कोणासन

upavistha konasana benefits

  • इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती हैं।
  • इसे करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती है।
  • पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत न होने का असर, पीरियड्स पर होता है।
  • पीरियड फ्लो सही होने और पीरियड्स नियमित होने में यह आसन मदद कर सकता है।
  • इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों पर भी दबाव पड़ता है। इससे बेली फैट कम होता है और पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलें हल होती हैं।
  • इससे पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और पैर मजबूत होते हैं।
  • इसे करने से बैक पेन में भी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें-सब पूछेंगे दमकते चेहरे का राज, रोज सुबह करें ये 2 योगासन

उपविष्ठ कोणासन करने का सही तरीका

upavistha konasana steps

  • इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर दंडासन में बैठ जाएं।
  • आपको दोनों पैरों को जोड़कर सीधा रखना है।
  • इसी पोजिशन में बैठें।
  • कमर को एकदम सीधा रखें।
  • दोनों हाथों को साइड में रखें।
  • अब आपको दोनों पैरों को दोनों तरफ फैलाना है।
  • याद रखें पहली ही बार में पैरों को ज्यादा स्ट्रेच करने की कोशिश न करें।
  • अब सांस अंदर की ओर खींचें।
  • हाथों की ऊपर की तरफ खींचें।
  • अब सांस बाहर की ओर छोड़ते हुए शरीर को आगे की तरफ झुकाएं।
  • यहां भी शुरु में आपको शरीर पर दबाव नहीं डालना है।
  • आप जितना आसानी से झुक पा रही हैं, उतना ही झुकें।
  • इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • इसके बाद नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

महिलाएं रोज इस योगासन को करके कई बीमारियों से बच सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP