International Yoga Day 2024: 12 आसनों का योग होता है सूर्य नमस्कार, जानें हर आसन के अलग-अलग फायदे

Surya Namaskar Karne ke Fayde: सू्र्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं। इसे सही तरीके से करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। सूर्य नमस्कार के हर आसन का नाम और फायदे एक्सपर्ट से जानिए।

 
how to do surya namaskar

सूर्य नमस्कार 12 आसनों का योग है। इसे करने से न केवल वजन कम होता है, बल्कि, शरीर भी चुस्त-दुरुस्त रहता है। यह मन की शांति और फोकस को भी सुधारता है। सूर्य नमस्कार शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए फायदेमंद है। इसके अलग-अलग आसन शरीर को अलग-अलग फायदे पहुंचाते हैं। अगर आप सही तरह से इसे अपने रूटीन में शामिल करेंगी, तो आपको कुछ हफ्तों में अपनी फिटनेस में सुधार दिख सकता है। इसके हर एक आसन से शरीर को अलग-अलग फायदे मिलते हैं। सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के नाम और हर एक आसन से होने वाले फायदों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

सूर्य नमस्कार के 12 आसन (Surya Namaskar ke Aasan)

surya namaskar benefits

सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन होते हैं। इससे फायदा पाने के लिए, सू्र्य नमस्कार को करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। इसमें, प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचलानासन, अधोमुख श्वानासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार , भुजंगासन, पर्वतासन, अश्व संचलानासन, ताड़ासन और हस्तपादासन शामिल हैं। सूर्य नमस्कार को रूटीन में शामिल करने से आप सेहतमंद रह सकती हैं।

सूर्य नमस्कार से 12 आसन से शरीर को मिलने वाले फायदे (Surya Namaskar Karne ke Fayde)

surya namaskar for health

  • सबसे पहले आपको प्रणामासन करना होता है। इससे नर्वस सिस्टम शांत होता है और स्ट्रेस कम होता है।
  • हस्त उत्तानासन को करने से, पेल्विक फ्लोर को मजबूती मिलती है। इससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और बेली फैट कम होता है।
  • पादहस्तासन से बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी आती है। साथ ही, पीठ और कंधे का दर्द भी कम होता है।
  • अश्व संचालनासन से पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
  • पर्वातासन फैट बर्न करता है। यह फेफड़ों और ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा होता है।
  • अष्टांग नमस्कार इम्यूनिटी मजबूत करता है। इससे शरीर के आठ अंगों को फायदा मिलता है।
  • भुजंगासन से वेट लॉस होता है। इससे व थकान दूर होती है।
  • अधो मुख श्वानासन महिलाओं के लिए काफी अच्छा है। इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
  • हस्तपादासन एंग्जायटी और नींद न आने जैसी दिक्कतों को कम करता है।
  • ताड़ासन पेट और कूल्हे की मांसपेशियों को टोन करता है।

यह भी पढ़ें- International Yoga Day 2024: 1 महीने तक रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन, शरीर रहेगा फिट और एक्टिव

सूर्य नमस्कार के हर आसन से सेहत को अलग-अलग फायदे मिलते हैं।आपको इसे रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- सूर्य नमस्कार इस तरह से करेंगे तो मिलेगा दोगुना फायदा

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP