सेहतमंद रहने के लिए, हमारा मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से फिट रहना जरूरी है। शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए, योग से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता है। योग से न केवल, हम फिजिकली फिट और एक्टिव रहते हैं, बल्कि, इससे मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त होती है। खान-पान सही न होने पर हमारी सेहत बिगड़ने लगती है। वहीं, अगर आप स्ट्रेस में हैं या फिजिकली एक्टिव नहीं हैं, तो इसका असर भी हमारी सेहत पर होता है। योग को रूटीन में शामिल करने से आपको एक या दो दिन में कोई बदलाव नजर नहीं आएगा, लेकिन, अगर आप लंबे समय तक योग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाकर रखेंगी, तो आपको साफतौर पर अंतर महसूस होगा। एक्सपर्ट के बताए ये 2 योगासन, फिट और एक्टिव रहने में आपकी मदद कर सकते हैं। इन्हें 1 महीने तक रूटीन में शामिल करने से, आपको हेल्थ में सुधार महसूस हो सकता है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
फिट रहने के लिए रोज करें नौकासन (What is the most beneficial yoga pose)
- सबसे पहले किसी समतल जगह पर योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं।
- अब आप दोनों पैरों को सामने की तरफ फैलाएं।
- हाथों को थोड़ा पीछे रखें।
- हाथों को पैरों की सीध में सामने की तरफ करें।
- अब रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
- अब आपको छाती, सिर और पैरों को जमीन से ऊपर उठाना है।
- आपको हिप्स पर बॉडी को बैलेंस करना है।
- हाथ सामने की तरफ होने चाहिए।
- ऐसा करने पर आपका शरीर एक नौका यानी बोट पोज में आ जाएगा।
- इससे आपको पेट पर दवाब महसूस होगा।
- आपको कुछ सेकेंड्स के लिए, इस पोजिशन को होल्ड करना है।
- इसके बाद ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
- इस आसन को करने से बेली फैट कम होता है।
- पेट और कमर की चर्बी दूर करने में यह आसन कारगर है।
- इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
- डाइजेशन को सुधारने और कब्ज को दूर करने में भी यह फायदेमंद है।
- इससे शरीर फिट रहता है।
सेहतमंद रहने में मदद करेगा धनुरासन (What is the best daily yoga routine)
- इसे करने के लिए, सबसे पहले पेट के बल एक योगा मैट पर लेट जाएं।
- आपके पैर एक-दूसरे से मिले हुए होने चाहिए।
- सांस को अंदर की तरफ खींचते हुए, पैरों के टखनों को हाथों से पकड़ें।
- सामने की तरफ देखें और गर्दन को सीधा रखें।
- आपका शरीर एक धनुष यानी बो की पोज में होना चाहिए।
- इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें और फिर सांस छोड़ते हुए, ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
- इससे शरीर की कैलोरीज बर्न होती हैं और वजन कम होता है।
- इस आसन को करने से डाइजेशन सुधरता है और भूख खुलकर लगती है।
- इससे मांसपेशियों में मजबूती आती है।
- पीठ का दर्द कम होता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है।
यह भी पढ़ें- International Yoga Day 2024: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखते हैं ये 2 योगासन, लू से होगा बचाव
1 महीने तक बिना गैप के अगर आप इन योगासनों को रूटीन में शामिल करेंगी, तो आप फिट और एक्टिव रहेंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों