हफ्ते में 2 बार करें ये एक्सरसाइज, बेली फैट की हो जाएगी छुट्टी

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई इन 2 एक्सरसाइज से आप बेली फैट कम करके, स्लिम बेली और कमर पा सकती हैं।

Does twisting reduce belly fat

बेली फैट के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसे कम करने के लिए, सही डाइट के साथ एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है या आप फिजिकली एक्टिव नहीं हैं, तो पेट की चर्बी को कम करना काफी मुश्किल हो सकता है। बेली फैट के पीछे स्ट्रेस, गलत खान-पान, हार्मोनल इंबैलेंस, कुछ हेल्थ कंडीशन्स और अनियमित जीवनशैली जैसे कई कारण हो सकते हैं। पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए, डाइट के साथ-साथ आपको फिजिकली एक्टिव रहने पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप एक जगह बैठे रहते हैं, आपके रूटीन में एक्सरसाइज और योग शामिल नहीं है, तो सही खान-पान के बावजूद आपको बेली फैट कम करने में मुश्किल आ सकती है। एक्सपर्ट की बताई इन 2 एक्सरसाइज से आप बेली फैट कम कर, स्लिम बेली और कमर पा सकती हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।

बेली फैट कम करने के लिए करें प्लैंक ट्विस्ट

plank pose twist for belly fat

  • पेट और कमर की चर्बी कम करने में प्लैंक ट्विस्ट एक्सरसाइज कारगर है।
  • इसके लिए, आपको सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेटना है।
  • शरीर को एकदम सीधा रखें।
  • अब हाथों और पंजों पर दबाव डालते हुए आपको प्लैंक पोजिशन में आना है।
  • आपके शरीर का वेट हाथों और पंजों पर होना चाहिए।
  • शरीर को आपको हवा में उठाना है।
  • आपकी बॉडी एक सीध में होनी चाहिए।
  • इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • अब हाथों और पंजों पर दबाव बनाए रखते हुए, आपको कमर और पेट को दोनों ओर ट्विस्ट करना है।
  • ऐसा करते हुए आपके हाथ और पंजों की पोजिशन नहीं बदलनी चाहिए।
  • इससे पेट और कमर की चर्बी कम होगी।
  • आपको इसे हफ्ते में 2 दिन, 50-50 बार करना है।

बेली फैट लिए हाफ सर्किल एक्सरसाइज

boat pose for belly ft

  • इसे करने के लिए आपको सबसे पहले योगा मैट पर सीधा लेटना है।
  • अब अपने पैरों और शरीर के ऊपर के हिस्से को हवा में उठाएं।
  • आपको अपना वजन कूल्हों पर रखना है।
  • आपको बोट पोजिशन यानी नौकासन में रहना है।
  • अगर आप इसे बैलेंस नहीं कर पा रही हैं, तो अपने हाथों की मदद लें।
  • हाथों को जमीन पर टिकाकर आप शरीर को बैलेंस कर सकती हैं।
  • अब आपको अपने पैरों को एक ओर से दूसरी ओर रखना है।
  • ऐसा आपको सर्किल बनाते हुए करना है।
  • इसे आपको क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज दोनों डायरेक्शन में करना है।
  • ऐसा करने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ेगा और लटका हुआ पेट अंदर होगा।

यह भी पढ़ें- लटका हुआ पेट कुछ ही दिनों में होगा अंदर, रोज करें यह योगासन

हफ्ते में 2 बार इस एक्सरसाइज को करने से आप पेट की जिद्दी चर्बी से काफी हद तक छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP