वजन बढ़ना आम है....लेकिन कमर का साइज प्लस हो जाए, तो हमें ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। अगर वक्त पर बढ़ते वजन पर लगाम नहीं लगाया गया, तो आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं होने लगेंगी। साथ ही, बॉडी को स्ट्रेच करना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
ऐसा इसलिए जब बॉडी में अधिक फैट बढ़ जाता है, तो बॉडी में कम मूवमेंट होती है। इसलिए वजन कम करना बहुत जरूरी है। हालांकि, वजन को कम करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते....पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। पर अब ऐसा नहीं होगा..क्योंकि आज हम आपको ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे नियमित रूप से करने से प्लस साइज कम हो सकता है।
तो आइए विस्तार से जानते हैं कि प्लैंक एक्सरसाइज कैसे और कब किया जा सकता है।
प्लैंक एक्सरसाइज प्लस साइज वूमेन कैसे करें?
प्लैंक एक्सरसाइज एक तरह से मूड बूस्टर है, जिसे करने से मूड काफी अच्छा रहता है। आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और आपका प्लस साइज भी कम होने लगता है। साथ ही, कहा जाता है कि इस एक्सरसाइज को करने से मसल्स भी मजबूत होते हैं और बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटीभी बनी रहती है। बस इसे करने के लिए आपको पता होना चाहिए कि इसे करने का सही तरीका क्या है?
प्लैंक एक्सरसाइज कैसे करें?
- प्लैंक एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले मैट को बिछाएं और मुंह के बल लेट जाएं।
- अब अपने धड़ को ऊपर उठाएं। फिर कोहनी सीधी करें और कंधों को नीचे रखें। फिर अपनी भुजाओं पर टिक जाएं और जांघों को कस लें।
- फिर पैर की उंगलियों को एक साथ करें और ऊपर लाकर अपने कोर को एंगेज करें। फिर अपने घुटनों को मोड़ें और पीठ को सीधा रखें।
- अपने शरीर को एक सीधी रेखा में बनाए रखें, फिर सिर को थोड़ा आगे की ओर लेकर जाएं और अपनी गर्दन को सीधा रखें।
- शरीर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं, इस तरह से सारा भार बाजुओं और पैर के पंजों पर ले आएं। (बॉडी को लचीला बनाने के टिप्स)
- फिर 20 से 30 सेकंड के लिए, इस स्थिति में रहें और कोशिश करें कि यह एक्सरसाइज सुबह के वक्त करें।
क्या प्लैंक करने से पेट की चर्बी कम होती है?
आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि इतनी मेहनत तब करें, जब हमें पता हो कि जो एक्सरसाइज हम कर रहे हैं, वो वजन घटाने में मददगार है। पर आपको बता दें कि प्लैंक एक्सरसाइज ऐसी है, जिसे करने से बेली फैट को तेजी से घटाया जा सकता है। प्लैंक एक्सरसाइज करने की अच्छी बात यह है कि इस एक्सरसाइज को करने से पेट के मसल्स मजबूत होती हैं।
प्लैंक एक्सरसाइज करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप प्लैंक एक्सरसाइज नियमित रूप से कर रहे हैं, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा? तो प्लैंक एक्सरसाइजकरते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है और वो क्या है आइए विस्तार से जानते हैं।
- जब भी आप वॉकिंग प्लैंक करती हैं, तो उस वक्त अपने कूल्हों को ना हिलाएं क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हमारा पूरा शरीर हिलता है, जो कि गलत है। कोशिश कीजिए कि आपके कूल्हे स्थिर रहें।
- वॉकिंग प्लैंक करते समय अपनी कोहनी चौड़ी रखें लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप कोहनियों को ज्यादा फैला लें। कोहनी ज्यादा चौड़ी करने से आपको दिक्कत हो सकती है।
- वॉकिंग प्लैंक करते समय बहुत ज़रूरी है आपके कूल्हे आपके शरीर के बाकी हिस्सों के साथ स्थिर अवस्था में हो। अगर आपके कूल्हे ज़्यादा ऊंचे होंगे, तो आपको कोर के संलग्न करने में दिक्कत होगी।
- हमारे शरीर पर हमारा ही कंट्रोल नहीं रहता। ऐसा अधिक वजन की वजह से भी हो सकता है। आप एक्सरसाइज करते समय शरीर पर नियंत्रण रखें।
नोट-अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों