आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में महिलाएं खुद के लिए समय नहीं निकल पाती हैं। काम में इतनी व्यस्त रहती हैं कि खान-पान पर ध्यान देने और एक्सरसाइज का समय ही नहीं मिलता है। इसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है।
ऐसे में खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए महिलाएं दिन में थोड़ा सा समय निकालकर योग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। योग तन और मन को दुरुस्त रखता है। योग में कुछ मुद्राएं भी शामिल है, जिन्हें वह उंगलियों की मदद से कर सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही मुद्रा के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से करके खुद को लगभग हर बीमारी से दूर रख सकती हैं।
जी हां, हम पद्म मुद्रा के बारे में बात कर रहे हैं, जो हाथों से की जाने वाली ऐसी मुद्रा है, जिसे करने से ब्रेन से सारी नकारात्मकता दूर होती है, आप भावनात्मक रूप से बैलेंस महसूस करती हैं और आप जीवन में आने वाली नई चुनौतियों और नए अनुभवों का सामने करने के लिए तैयार रहती हैं।
पद्म मुद्रा करते समय हाथों की आकृति खिले हुए कमल जैसी दिखाई देती है, इसलिए, इसे लोटस सील या लोटस हैंड जेस्चर के रूप में भी जानते हैं। इसका संबंध भाग्य की देवी लक्ष्मी से भी है। इसलिए, अगर इस मुद्रा को रोजाना किया जाता है, तो सुख-समृद्धि के साथ संतुष्टि का भाव आता है। इस मुद्रा को कैसे करना चाहिए और इससे महिलाओं को क्या फायदे हो सकते हैं? इसके बारे में हमें योग टीचर स्मृति बता रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''यह मुद्रा अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। जब नकारात्मकता हमें घेर लेती है, तब हम खुद को अंधकार में पाते हैं। यदि हम ऐसी स्थिति में इस मुद्रा का करते हैं, तो यह हमारे मूड को बेहतर बनाती है और हमें प्रकाश में वापस ले जाती है। सकारात्मक चीजें हमारे जीवन में प्रवेश करने लगती हैं। कमल का एक अनोखा गुण यह है कि यह कीचड़ में खिलता है। इसी प्रकार, इस मुद्रा को करने से जीवन से कुछ दोष (बाधाएं) दूर हो जाते हैं।''
इसे जरूर पढ़ें: हेल्थ के लिए बेस्ट हैं ये मुद्राएं, महिलाएं रोजाना करें
उंगलियों को एक-दूसरे से हल्का छूना है। तेज प्रेशर नहीं डालना चाहिए।
किसी भी योग या मुद्रा को करने के लिए सुबह का समय अच्छा होता है। सुबह के समय ब्रेन अच्छी स्थिति में होता है, जिससे आप आसानी से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इसलिए अच्छे रिजल्ट पाने के लिए आपको इस मुद्रा को सुबह 6 बजे तक करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: डार्क सर्कल्स को कम करती है ये मुद्रा, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें
यदि आपको सुबह के समय इसे करने में कठिनाई होती है, तो आप इस मुद्रा को शाम को भी कर सकती हैं। इस मुद्रा को रोजाना कम से कम 5 मिनट तक जरूर करना चाहिए। 3 से 6 महीने तक लगातार करने से आपको बदलाव महसूस होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Shutterstock. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।