Eye Exercises To Reduce Digital Strain: बॉडी को फिट रखने के लिए हम एक्सरसाइज करते हैं। ठीक उसी तरह से आंखों को फिट रखने के लिए भी एक्सरसाइज की जरूरत होती है। हमारी आंखें दिन भर स्क्रीन पर काम करके थक जाती है। यही वजह है कि इससे आंखों की रोशनी भी प्रभावित होती है,आंखों में दर्द, ड्राई आईज की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में आप कुछ बहुत ही आसान से एक्सरसाइज करके पड़ने वाली स्ट्रेन को कम कर सकते हैं।,
हथेलियां रगड़ना
पाल्मिंग एक्सरसाइज के जरिए आप आंखों को रिलैक्स कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़े और तीन से चार मिनट तक गहरी सांस लेते हुए हथेलियां को अपने बंद आंखों पर धीरे-धीरे रखें। इससे निकलने वाली गर्माहट आंखों के तनाव को काम करती है आंखों के आसपास के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है इससे आप शांत और अच्छा महसूस करते हैं।
ब्लिंकिंग
ब्लिंकिंग एक्सरसाइज के जरिए भी आप आंखों को रिलैक्स कर सकते हैं। दरअसल जब आप लंबे वक्त तक स्क्रीन पर काम करते हैं तो अक्सर पलक झपकने की दर कम हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप ड्राई आइस की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप ब्लिंकिंग एक्सरसाइज जरूर करें। यह एक बहुत ही आसान एक्सरसाइज है जिसे आप कहीं भी किसी भी वक्त कर सकते हैं इसे करने के लिए आपको सबसे पहले आंखों को तेजी से 10 से 15 सेकंड के लिए झपकना होता है फिर आंखों को बंद करके आराम देना होता है। इस प्रक्रिया को आप अपनी इच्छा अनुसार दोहरा सकते हैं।
20-20-20 रूल
2020-20 रूल आंखों को डिजिटल तनावसे बचाने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको हर 20 मिनट के स्क्रीन टाइम के बाद भी सेकंड का ब्रेक लेना है और अपनी नजर को लगभग 20 फीट दूर किसी सामान पर केंद्रित करना है। ऐसा आप दिन भर में कई बार कर सकते हैं। इससे आंखों की थकावट दूर होगी।
यह भी पढ़ें-आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय
आंखें घूमना
आंखों को घूमाना एक बहुत ही सिंपल और आसान एक्सरसाइज है। आंखों को पहले ऊपर और नीचे घुमाएं। फिर दाएं और बाएं घुमाएं। ऐसा करने से आंखों की थकावट दूर होती है। आई साइट में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें-आंखों की देखभाल के 6 आसान तरीके जो बचा सकते हैं किसी भी बीमारी से
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों