बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस बढ़ती उम्र के साथ अपनी उम्र से काफी छोटी और फिट दिखाई देती हैं। इन एक्ट्रेस की लिस्ट में मंदिरा बेदी का नाम भी शामिल है। मंदिरा बेदी 48 की उम्र में भी बेहद फिट, एक्टिव और जवां दिखाई देती हैं। कोई भी उन्हें देखकर उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। मंदिरा की खूबसूरती और जवां लुक को देखकर कई महिलाएं बढ़ती उम्र में उनकी तरह फिट दिखना चाहती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि वह खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करती हैं। वह एक दिन भी वर्कआउट मिस नहीं करती हैं। यहां तक कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में भी खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज करती थीं।
आपको लग रहा होगा कि इस बात की जानकारी हमें कैसे मालूम है? तो हम आपको बता दें कि उनके इंस्टाग्राम अकांउट को देखकर हमें इस बात की जानकारी मिली है। जी हां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मंदिरा बेदी अक्सर अपनी फिटनेस की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद हमें इस बात की जानकारी मिली कि मंदिरा खुद को फिट रखने के लिए बहुत ही आसान एक्सरसाइज करती हैं। अगर आपकी उम्र भी 48 है और आप खुद को बढती उम्र में जवां बनाए रखना चाहती हैं तो इन 5 एक्सरसाइज को आप भी रोजाना सिर्फ 15 मिनट जरूर करें।
View this post on Instagram
मंदिरा बेदी ने एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, ''5 मिनट स्क्वाट्स (रेगुलर और सूमो), 4 मिनट जंपिंग जैक, 3 मिनट रिवर्स कर्ल, 2 मिनट सुपरमैन, 1 मिनट प्लैंक, बिना ब्रेक के इसे रोजाना करें। वर्कआउट के लिए 60 पसीने वाले मिनट !!!'' आइए इन एक्सरसाइज को करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 48 की उम्र में 30 की दिखती हैं मंदिरा बेदी, यंग दिखने के लिए फॉलो करें उनका फिटनेस सीक्रेट
स्क्वाट्स
स्क्वाट्स करने से बॉडी टोन, कोर मजबूत और तेजी से वजन कम होता है। जब हम स्क्वाट्स करते हैं तो बॉडी वेट को उठाते हैं, कैलोरी बर्न होती है और कैलोरी के बर्न होने से वेट लॉस होता है।
स्क्वाट्स करने का तरीका
- इसे करने के लिए पैरों को थोड़ा दूर करके खड़ी हो जाएं।
- कंधों और पैरों के बीच में उचित दूरी होनी चाहिए।
- धीरे-धीरे घुटनों को 90 डिग्री पर मोड़े। आपको बिल्कुल वैसा ही करना है जैसे आप चेयर पर बैठी हो।
- लेकिन झुकाव सिर्फ घुटनों पर होना चाहिए जबकि पीठ, गर्दन और चेहरा बिल्कुल सीधा होना चाहिए।
- घुटनों को पंजों के सामांतर ही रखें। तब तक नीचे झुकें जब तक थाइज जमीन के समांतर ना हो जाए।
- ऊपर आते समय सांस छोड़ें।
- इस एक्सरसाइज को आपको 5 मिनट तक करना होगा।
जंपिंग जैक
जंपिंग जैक एक एरोबिक कार्डियो एक्सरसाइज है, इससे रोजाना करने से आप अपना वजन तेजी से कम कर सकती हैं।
जंपिंग जैक करने का तरीका
- इसे करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर ऊपर उछलते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पैरों को फैलाएं।
- नीचे आने के बाद नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।
- लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब आप कूदती हैं तो हाथों को सिर के ऊपर ले जाना होगा।
- इस एक्सरसाइज को आपको रोजाना 4 मिनट करना होगा।
रिवर्स कर्ल
इस एक्सरसाइज को करने से बढ़ता वजन तो कम होता ही है साथ ही पैर और थाइज पर जमा चर्बी भी कम होती है।
रिवर्स कर्ल करने का तरीका
- इसे करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर दाएं पैर को आगे करके घुटने को मोड़ें और हाथों को नमस्कार की पोजीशन में रखें।
- ऐसा करते हुए बायां पैर पीछे की ओर होना चाहिए।
- इस एक्सरसाइज को दूसरे पैर से भी करें।
- आपको इस एक्सरसाइज को रोजाना 3 मिनट के लिए करना होगा।
सुपरमैन
इस एक्सरसाइज को भी रोजाना करने से आपकी बॉडी में स्ट्रेच आता है। पीठ मजबूत होती है और वजन तेजी से कम होता है। रीढ़ के मजबूत होने से आप लंबे समय तक जवां और फिट दिखाई देती हैं।
सुपरमैन करने का तरीका
- इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं।
- दोनों हाथों को शरीर के सामने फैलाएं, जिससे पैर जमीन पर और समतल हों।
- दोनों हाथों और पैरों को उठाएं। ऐसा करते हुए फर्श और आपके बीच लगभग 6 इंच का अंतर होना चाहिए।
- कोर मसल्स को इंगेज करने के लिए फर्श से उठाकर नाभि को ऊपर की ओर स्ट्रेच करने की कोशिश करें।
- गर्दन को सीधा रखें और फर्श पर देखें।
- जहां तक संभव हो हाथों और पैरों को बाहर की ओर तान कर रखें।
- दो सेकंड के लिए होल्ड करें और वापस उसी पोजीशन में आएं।
- इस एक्सरसाइज को आपको रोजाना 2 मिनट के लिए करना होगा।
प्लैंक
इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी आसानी से कर सकती हैं और इसे करना बेहद आसान है। इसे करने के लिए आपको किसी भी तरह के उपकरण की जरूरत नहीं है। यह एक्सरसाइज न केवल आपके कोर को मजबूत करती है बल्कि इस हिस्से में जमा चर्बी को भी कम करती है।
Recommended Video
प्लैंक करने का तरीका
- इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं।
- अब कोहनी को मोड़ें जैसा वीडियो में मंदिरा बेदी कर रही हैं।
- बाजुओं के अगले हिस्से पर शरीर का भार डालें।
- फिर अपने शरीर को बिना हिलाएं सीधा रखें।
- पेट की मसल्स को टाइट करके रखें।
- अपने सिर पर प्रेशर न डालते हुए जमीन की ओर देखें।
- अपनी क्षमता के अनुसार इस पोजीशन को बनाए रखें।
- प्लैंक एक्सरसाइज के दौरान धीरे-धीरे सांस लेते और छोड़ते रहें।
- जवां और फिट रहने के लिए इसे रोजाना 1 मिनट जरूर करें।
आप भी 48 की उम्र में मंदिरा बेदी की तरह खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए रोजाना इन एक्सरसाइज को करें। आप मंदिरा बेदी का इंस्टाग्राम वीडियो देखकर आसानी से इन एक्सरसाइज को कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों