बिजी लाइफस्टाइल की वजह से आजकल हर किसी को कोई न कोई बीमारी से जूझना पड़ रहा है। कोई जोड़ों के दर्द से परेशान है तो कोई पेट की समस्या से। किसी को मोटापे से तंग कर रखा है तो किसी को आंखों की रौशनी ने। अगर केवल महिलाओं की बात की जाए तो आजकल की महिलाएं डबल बर्डन सिनड्रोम से जूझ रही हैं। वह घर के साथ-साथ ऑफिस का काम भी कर रही हैं। ऐसे में अपने लिए कम समय मिलने के कारण महिलाएं अपनी सेहत की ओर ध्यान नहीं दे पाती हैं। जबकी हर महिला के लिए बहुत जरूरी है कि वह दिन में एक बार 30 मिनट के लिए वॉक करने जरूर जाए।
इसके साथ ही हफ्ते में 3 बार व्यायाम जरूर करें। समय की कमी के कारण महिलाएं अकसर इन बातों को नजर अंदाज कर देती हैं मगर, इससे उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वैसे इन बीमारियों में कब्ज और जोड़ों का दर्द बेहद आम बीमारियां हो चुकी हैं। वैसे तो आपको अगर यह प्रॉब्लम हैं तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। लेकिन आप चाहें तो योगा से भी इसे ठीक कर सकती हैं। इन दोनों परेशानियों के लिए आपको मलासान योगा करना चाहिए। 21 जून को International Yoga Day है। इस मौके पर हम आपको मलासान योगा के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इस दिन से इस योगासन का अभ्यायस शुरू कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Anti-Ageing Routine: हमेशा दिखना है यंग तो सोने से पहले जरूर अपनाएं ये 3 स्टेप
जैसा की नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मलासन का अर्थ है मल त्याग करने के समय जिस पेजीशन में आप बैठते हैं वैसे ही आपको इस योगासन में बैठना है। आप सुबह उठकर 4 ग्लास गरम पानी पीने के बाद इस आसान में 10 मिनट बैठेंगी तो आपको कब्ज की समस्या में बहुत आराम मिलेगा। आजकल घरों और दफ्तरों में वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट्स होते हैं। इन टॉयलेट्स के अपने फायदे हैं मगर, इनके कारण इंडियन स्टाइल में बैठ कर मल त्याग अब बहुत कम लोग ही करते हैं।
पहले ऐसा नहीं होता था। पहले घरों में इंडियन स्टाइल टॉयलेट्स होते थे। इन पर आपको मलासन में ही बैठना होता था। इससे आपको कब्ज के साथ-साथ जोड़ों की समस्या में भी बहुत लाभ मिलता था। मगर, अब बहुत कम घरों में इंडियन टॉयलेट्स देखने को मिलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Yoga For Hair: 5 योगासन जो आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं
आप अगर रोज मलासन करती हैं तो आपको इससे कब्ज दूर होने के साथ-साथ कई और दूसरे लाभ भी मिलेंगे। चलिए आपको मलासन से होने वाले कुछ लाभों के बारे में बताते हैं।
अगर आपको से जुड़ी कोई बीमारी है तो इस तरह के प्राणायाम करने से पहले किसी योगा ट्रेनर की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़े टिप्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें HerZindagi से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।