रीना की उम्र 35 वर्ष मगर, उसे देख कर लगता है कि वह अभी 25-26 साल की ही होगी। दरअसल, उसकी यूथफुल स्किन से उसकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। रीना जैसी स्किन तो हर महिला पाना चाहती है। उम्र कितनी भी हो हर महिला अपनी उम्र से कम दिखना चाहती है। वैसे बाजार में आपको कई तरह के कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे जो आपकी एंटी एजिंग होंगे।
मगर यह मेहंगे होने के साथ-साथ टेम्प्रेरी होते हैं। इनसे त्वचा को फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। मगर आज हम आपको एंटी-एजिंग फेशियल मसाज के बारे में बाताएंगे जिसे आप केवल 3 स्टेप्स में कर सकती हैं। इतना ही नहीं आप इस मसाज को यदि रात में सोने से पहले करती हैं तो आपको इसका बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Night Skin Care Cream: घर में इन 3 आसान तरीकों से बनाएं नाइट क्रीम
इस स्टेप में त्वचा को वॉर्मअप करें। इसके लिए आपको साधारण तरह से लेटना होगा और अपने चेहरे की मसाज करनी होगी। जब आप यह मसाज कर रही हों तो आपको गहरी सांस लेनी हैं। इसे बाद आपको कॉलर बोन के नीचे से यह मसाज शुरू करनी है। आप किसी भी अच्छे ब्रांड के मॉइश्चराइजर से यह मसाज कर सकती हैं।
ध्यान रखिए आपको बहुत ही कम मॉइश्चराइजर से मसाज शुरू करनी है। जब मसाज करें तों 10 बार सर्कुलेशन मोशन में हाथ घुमाएं। आपको अपनी फिंगर टिप के सहारो यह मसाज फॉरहेड पर करनी हैं। वहीं आपको हथेलियों से चेहरे को ढकना हैं और डीप सास लेती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: रात को सोने से पहले इसकी 2 बूंद लगाएंगी तो 40 की उम्र में भी 20 की दिखेंगी
दूसरे स्टेप के लिए भी आपको डीप ब्रेथ से शुरुआत करनी है। इसके बाद आप अपनी फिंगरटिप्स को फॉरहेड पर रखें और अपनी हथेलियों को चीकबोन पर रखें। अपनी हथेलियों से चीकबोंस को प्रेस करें। प्रेस को आप 10 सेकेंड्स के लिए होल्ड करके रखें। (गले की झुर्रियां दूर करेगा ये योगा और मसाज)
फिर से तेज सांस लें और अपनी आई ब्रो को हल्के से पिंच करें। आपको अपने थम्ब और उंगलियों से आईब्रो को पिंच करना चाहिए। इस पोजिशन में आपको 10 सेकेंड के लिए रुकना चाहिए। ऐसा लगभग 5 मिनट तक बार-बार करें। इससे आपको बहुत रिलैक्स मिलेगा और आपकी स्किन भी टाइट होगी।
फेशियल मसाज के अलावा आपको 3 अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
यदि आप इन 3 स्टेप्स को हर रोज रात में सोने से पहले अपनाएंगी तो आपके चेहर पर चमक आने के साथ ही एजिंग की महीन रेखाएं भी गायब हो जाएंगी। इतना हीन नहीं आप अपनी उम्र से कम नजर आएंगी और त्वचा यूथफुल हो जाएगी।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इस तरह के ब्यूटी हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।