30 की उम्र पार करते ही महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वह अपनी सेहत के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी ध्यान रखें। दरअसल, 30 की उम्र में आते ही महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों के कारण महिलाओं की त्वचा में झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स आ जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हम आज आपको आपकी त्वचा के हिसाब से कुछ ऐसी होममेड नाईट क्रीम्स के बारे में बताएंगे जो आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं और यूज कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग और यूथफुल बनाए रखने में मददगार होंगी।
इसे जरूर पढ़ें: Night Skin Care Tips: स्किन टाइप के अनुसार करें त्वचा की देखभाल
मिल्क नाइट क्रीम
अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा हमेशा चमकती और दमकती रहे तो आपको रात में सोने से पहले दूध से बनी नाइट क्रीम जरूर लगानी चाहिए। यह आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करती हैं और आपकी त्वचा को तरोताजा बनाए रखती है।5 तरह से करेंगी ‘Gulab Jal’ का इस्तेमाल, तो त्वचा को होंगे ये 5 बड़े फायदे
सामग्री
- 1 चम्म्च मलाई
- 2 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1 चम्मच ग्लिसरीन
विधि
सबसे पहले एक बाउल लें ओर उसमें सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अच्छी तरह से फंटेने के बाद इसे एक डिब्बी में बंद करके रखें और रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगा लें। रात भर इसे चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह उठ कर चेहरे का साफ पानी से धो लें। इसे आपकी त्वचा में ग्लो हमेशा बना रहेगा।मुलतानी मिट्टी से बने ये 4फेस पैक्स आपके चेहरे पर ले आएंगे ग्लो
अगर आप घर पर नाईट क्रीम नहीं बना सकती हैं, तो आप अच्छी आयुर्वेदिक नाईट क्रीम यहां से खरीद सकती हैं। यहां आपको बाजार में मिलने वाली 230 रुपए की नाईट क्रीम 72 रुपए बचत पर मात्र 152 रुपए में मिल जाएगी।
एप्पल नाइट क्रीम
विटामिंस, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब से बनी नाइट क्रीम आपकी त्वचा को हमेशा नर्म और यूथफुल बनाए रखती है। इस घर पर बनाना बेहद आसान है।रसोई में मौजूद इस 1 मसाले से चेहरे पर आ जाएगी अनोखी चमक
सामग्री
- 1 सेब
- 2 से 3 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच जैतून का तेल
विधि
सेब को धो कर पहले आधा काटें और उसके बीज निकाल दें। इसके बाद आपको इसके छोटे-छोटे टुकड़े काटने हैं और इसे ऑलिव ऑयल में मिक्स करके इसका एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आपको इस मिश्रण को एक पीतल के बर्तन में रख कर धीमी आंच पर पकाना होगा। इसके बाद आपको इसे ठंडा करके इसमें गुलाब जल मिलाना होगा। मिश्रण जब पूरी तरह ठंडा हो जाए तो आप इसे एक डिब्बी में रख सकती हैं। इस डिब्बी को आप फ्रिज में रखें। आप इस क्रीम को 6 दिन तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
बादाम के तेल की नाइट क्रीम
अगर आपकी त्वचा बहुत ही अधिक रूखी है तो आपको बादाम के तेल से बनी नाइट क्रीम लगाना चाहिए। दरअसल, बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन-ई होता है। यह रूखी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप इसे चेहरे पर लगाती हैं तो इससे आपकी एजिंग की प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी।बारिश के मौसम में स्टीम करने से मिलते हैं ये 3 बड़े फायदे
सामग्री
- 2 चम्मच बादाम का तेल
- 3 चम्मच कोको बटर
- 1 चम्मच शहद
- 3 चम्मच गुलाब जल
विधि
आपको एक पीतल के बर्तन में सबसे पहले बादाम का तेल और कोको बटल लेना है और उसे धीमी आंच में गरम करना है। इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा कर लें फिर इसमें आपको गुलाब जल और शहद मिलाना है। जब यह मिश्रण पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो आप इसे एक डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रख सकती हैं। इसके बाद आपको रात सोने से पहले हर दिन इस क्रीम को चेहरे पर लगाना होगा। इससे आपकी त्वचा में झुर्रियां नहीं होंगी और आपकी रूखी त्वचा भी ठीक हो जाएगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों