Expert Verified Dr Hitesh Khurana: आजकल कमर में दर्द होना एक आम समस्या है, जिससे हर महिला परेशान है। हालांकि, कमर दर्द बढ़ती उम्र के साथ होने वाली एक आम समस्या है, लेकिन ये समस्या अब ज्यादा प्सल साइज महिलाएं में देखी जा रही है। क्योंकि कहा जाता है कि वजन के अधिक भार की वजह से महिलाओं की कमर पर अधिक भार पड़ता है और इसलिए अक्सर उनके कमर में दर्द रहने लग जाता है। इसको लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना कहते हैं कि कमर दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे- अधिक वजन की वजह से कमर में मोच आना या लचक आने से भी दर्द हो सकता है।
इसके अलावा, अधिक वजन के कारण प्लस साइज महिलाएं ठीक से काम नहीं कर पाती हैं और ज्यादा बैठे रहने की वजह से कमर में दर्द की समस्या पैदा हो जाती है। अगर आप भी कमर में दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आप इस लेख में बताई गई एक्सरसाइज शामिल कर सकती हैं।
ग्लूट बैक एक्सरसाइज
आप एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं क्योंकि कहा जाता है कि ये एक्सरसाइज पीठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिलाने का काम करते हैं। साथ ही, ये एक्सरसाइज ग्लूट्स को मजबूत और एक्टिव करने में भी सहायक है। ये आपको कूल्हों को भी बेहतर बनाने का काम करेगी और आपके दर्द में भी आराम दिलाएगी। आप इसे इन आसान स्टेप्स से कर सकती हैं। (फिगर को मेंटेन करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज)
कैसे करें-
- इसे करने के लिए सबसे पहले आप अपने घुटनों के बल झुकें और कूल्हे और अपने पैरों को अलग रखें।आप अपने पैरों को कूल्हों से लगभग एक फुट की दूरी पर रखें।
- अब अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखते हुए अपने शरीर को आराम दें।
- फिर सांस छोड़ते हुए अपने दोनों पैरों को अपने कूल्हों के करीब लेकर आएं।
- अब आप इस मुद्रा में 10 सेकंड के लिए इस स्थिति को होल्ड करें और फिर उन्हें अपने कूल्हों से दूर ले जाएं।
- बस आप इस एक्सरसाइज को दिन में 1 बार जरूर करें।
लेग रेज एक्सरसाइज
आप सुबह लेग रेज एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। क्योंकि इस एक्सरसाइज को करना न सिर्फ आसान है बल्कि इसे करने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं। क्योंकि जब आप अपने पैरों को ऊपर करेंगी तो आपके न सिर्फ पेट की चर्बी कम होगी बल्कि आपके कमर में दर्द भी कम हो जाएगा। आप इसे आसानी से घर पर कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं। (पेट की चर्बी बढ़ गई है तो 50+ महिलाएं करें ये 5 काम)
कैसे करें-
- सबसे पहले आप बेड पर सीधे लेट जाएं।
- फिर इसके बाद अपने दोनों पैरों को मिला लें।
- फिर अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं।
- अब आप इस मुद्रा को कुछ देर तक रहें।फिर वापस अपनी पोजीशन में आ जाएं।
पुशअप प्लैंक एक्सरसाइज
कमर के दर्द को कम करने में पुशअप प्लैंक एक्सरसाइज भी मददगार साबित हो सकती है और इसे करने के आपको कई तरह के लाभ भी मिल सकते हैं। बता दें कि इसे करना बहुत आसान है, लेकिन अगर आपका वजन ज्यादा है, तो इसे करने में आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, एक्सपर्ट कहते हैं कि शुरुआत में आपको कमर दर्द या फिर शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है, लेकिन कुछ दिनों बाद इस समस्या से आपको राहत मिल सकती है। (शरीर में दर्द को दूर करने के होम रेमेडीज)
कैसे करें -
- इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें।
- फिर इसके बाद अपनी पूरी बॉडी को सीधा करें।
- फिर अपने शरीर को ऊपर से नीचे की ओर करें।
- ऐसा करने से अपनी बॉडी स्थिर रहेगी और आप बेहतर ढंग से दूसरी एक्सरसाइज कर पाएंगी।
नोट- अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों