Gym में अक्सर आप कई ऐसी गलतियां करतीं हैं जो आपको अस्पताल या फिर bed पर पहुंचा देतीं हैं। जोकि अक्सर हर महिला के साथ होतीं हैं। बिना exercise के बारे में जाने कि उसे कैसे किया जाता है। यहां तक की शायद ही आप अपना health status check करवातीं हों...कि आपको gym जाना भी चाहिये या नहीं। और gym में किसी भी exercise को कैसे करना चाहिये।
इन सारीं चीजों को बिना जाने आप कोई भी exercise plan follow करने लगतीं हैं। हर महिला की medical condition एक जैसी नहीं होती ना ही उन्हें एक जैसा workout करना चाहिये। ऐसे में ये जानना बेहद ही जरूरी हो जाता है कि आपको gym में किन-किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिये? आज हम इन्हीं छोटीं-छोटीं बातों के बारे में आपको बतायेंगे।
Health check-up जरूर करवायें
Image Courtesy: pinterest.com
Gym शुरू करने से पहले आपके लिये अपनी health का status जानना बहुत ही जरूरी होता है। जिससे आपको ये मालूम हो जाये कि आपको gym में किस तरह की exercise करनी है। और उन्हें आपको किस intensity पर करना है। कई लोगों को diabetes होती है और किसी को high blood pressure की परेशानी होती है। इसके अलावा कुछ लोगों को heart से जुड़ी हुईं परेशानी होतीं हैं। ऐसे में अगर आप blindly gym में जातीं हैं तो ये आपकी health के लिये खतरनाक हो सकता है।
अगर आपको blood pressure की परेशानी है और अगर आप intense workout करतीं हैं तो आपकी सांस उखड़ सकती है या फिर आपको दिल का दौरा तक पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिये ये बेहद जरूरी है कि आप gym शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सभी तरह के medical check-up जरूर करवा लें। इसके साथ ही आप अपनी medical condition के मुताबिक ही अपना exercise plan चुनें। आपके लिये ये बेहद जरूरी है कि आप अपने exercise plan को अपने डॉक्टर के साथ जरूर discuss करें।
Read more: आपकी गलत stretching exercise पहुंचा सकती है आपको bed पर
Warm-up हमेशा करें
Image Courtesy: Sammlungfotos
कभी भी आपको exercise करने से पहले warm-up को skip नहीं करना चाहिये। अगर आप ऐसा करतीं हैं तो आपको injury आने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। Exercise से पहले warm-up करने का यही कारण होता है कि इससे आपकी body का temperature बढ़ जाता है। जिससे आपकी body inactive zone से निकलकर active Zone में आ जाती है।
वहीं आपकी relax muscles भी active हो जातीं हैं। इससे आपकी muscles में blood flow बढ़ जाता है। जिससे आपका exercise session अच्छा रहता है। एक अच्छे warm-up के लिये आप कोई भी cardio machine का इस्तेमाल कर सकतीं हैं। Treadmill, elliptical, stationary cycle आप इनमें से किसी भी एक मशीन पर 5 मिनट का warm-up कर सकतीं हैं।
Spotter की हमेशा help लें
Image Courtesy: evolutionfit.com
अक्सर आप कोई भी exercise ऐसे ही करने लग जातीं हैं। जिसमें कई बार आपको injury आने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसी कई exercises होतीं हैं जिनमें आपको किसी spotter या फिर किसी की help की जरूरत होती है। ऐसी exercise को आपको बिना किसी की help के नहीं करना चाहिये।
Barbells और dumbbell curl करते वक्त ऐसा अक्सर होता है जब आपके हांथ से ये छूट जाते हैं और आपको injury आ जाती है। तो अगली बार आप किसी भी exercise को करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि क्या आप उसे खुद कर सकतीं हैं या नहीं। आपको spotter की help लेने में बिलकुल भी शर्माना नहीं चाहिये।
Read more: रोज-रोज की वही पुरानी crunches से नहीं हो रहा belly fat कम तो कीजिये ये exercises
धीरे-धीरे बढ़ायें exercise intensity
Image Courtesy: evolutionfit.com
ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं होता बल्कि हर महिला के साथ होता है कि वो दूसरी महिलाओं की देखा-देखी exercise करने लगतीं हैं। जिसकी वजह से आपको muscle cramp या muscle injury आ जातीं हैं। यहां तक की उस exercise को करते वक्त आपका body posture भी बिगड़ जाता है। आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप gym में किसी की नक्ल ना करें।
आपको धीरे-धीरे अपनी exercise की intensity को बढ़ाना चाहिये। आपको exercise में हमेशा reps को हलके weight पर करना है। शूरूवात में आप ज्यादा-ज्यादा से reps कर सकतीं हैं। इससे आपका muscular endurance बढ़ेगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों