वजन कम करना कम से कम उतना मुश्किल नहीं है, जितना कि लोग दावा करते हैं। वास्तव में अगर हम नियमित तौर पर प्रयास करें, तो इसका शरीर पर सकारात्मक और दीर्घकालिक प्रभाव हो सकता है। वजन कम करने के लिए, आपको सिर्फ एक्सरसाइज और क्रैश डाइट की ही जरूरत नहीं है। योग कई मायनों में स्थायी तौर पर वजन घटाने में सक्षम बनाता है। यह जीवन जीने के एक तरीके की तरह है, जिसका कॉम्बिनेशन जब आहार वेद के पोषण संबंधी मार्गदर्शन और सही श्वास तकनीक के साथ होता है, तो वजन घटाने के लिए यह एक अत्यधिक प्रभावी उपाय हो सकता है! यहां 3 आसन दिए जा रहे हैं जो आपको शरीर का वजन घटाने और अपने आपको सुडौल बनाने में हेल्प करते हैं। जी हां इन योगासन को करने से पेट पर जमा जिद्दी फैट तेजी से कम होता है। इन योगासन के बारे में हमें योग संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर हंसाजी जयदेव योगेंद्र जी बता रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बैली फैट को '1 महीने' में कम करता है ये आसन, एक्सपर्ट से जानें कैसे
हस्तपादासन
- इस आसन को करने से आपका वजन तेजी से कम होता है और यह आसन पेट पर जमा अनावश्यक फैट को कम करता है।
- अपने पैरों को एक साथ रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं, भुजाएं शरीर के बगल में रहें।
- सांस भीतर लेते हुए दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर ले जाएं।
- सांस छोड़ते समय आगे और नीचे की तरफ झुकते हुए पैरों के पंजों को छूने का प्रयास करें।
- घुटनों को सीधा रखते हुए अपने सिर से घुटनों को छूने की कोशिश करें।
- इस अवस्था में 10-12 सेकंड तक रुकें और सामान्य तौर पर सांस लेते रहें।
- धीरे-धीरे विश्राम की अवस्था में आएं।
धनुवक्रासन
- यह आपके पेट के हिस्से पर बहुत प्रेशर डालता है, क्योंकि आपका पूरा शरीर नाभि क्षेत्र के संतुलन पर ही टिका है। यह पैरों और बाजुओं को भी सुडौल बनाता है।
- अपने पेट के बल लेट जाएं, भुजाएं शरीर के बगल में हों।
- अपने घुटनों को मोड़ें और एड़ियों को पकड़ें।
- सांस लेते हुए, अपने सिर को ऊपर की ओर उठाएं।
- फिर साथ ही साथ अपने पैरों को ऊपर की ओर खींचते हुए, रीढ़ को धनुषाकार करते हुए, दोनों पैरों को एक साथ रखें।
- इस पॉजिशन में 6-8 सेकंड तक रुकें रखें और धीरे-धीरे छोड़ें।
त्रिकोणासन
- यह पेट की दीवारों और कमर की मसल्स को सुडौल बनाने में हेल्प करता है।
- पैरों को एक साथ सीधे रखते हुए खड़े हो जाएं और भुजाएं शरीर के बगल में हों।
- सांस लेते हुए दोनों हाथों को शरीर के सामने, कंधे के लेवल पर ऊपर उठाएं।
- अपनी टकटकी को एक बिंदु पर स्थिर रखते हुए सांस छोड़ें और रीढ़ और पैरों को सीधा रखते हुए कमर से आगे की ओर झुकें।
- अपने पैर की उंगलियों को सीधे हाथों से स्पर्श करें और सामान्य रूप से सांस लें।
- इस अवस्था में 8-10 सेकंड तक रुकें और धीरे-धीरे विश्राम में आएं।
वजन कम करने के लिए अन्य टिप्स
- वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण है तनाव। इसलिए जितना संभव हो सके इसे अपने जीवन से दूर करने की कोशिश करें। ध्यान और निस्पंद भावना जैसी योग तकनीकें काफी हद तक मदद कर सकती हैं।
- पैदल चलना आपकी दिनचर्या का नियमित हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल आपके शरीर को मुक्त करता है, बल्कि शरीर से समग्र वजन कम करने में भी आपकी मदद करेगा।
- जितना संभव हो उतना आगे बढ़ते रहें। अपना घर का काम खुद करें, किसी और से पूछने के बजाय अपना खुद का गिलास पानी लें। सोफे पर जमकर बैठे रहने की आदत कतई न डालें।
- अपनी डाइट से उन सभी फूड्स को हटा दें, तो सेहतमंद नहीं हैं। ऐसा भोजन विकल्प चुनें, जो रुचिकर होने के साथ स्वास्थ्यप्रद भी हो। उदाहरण के लिए, आप चीनी के स्थान पर शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पूरे दिन बार-बार पानी पीते रहें, खासकर गर्मियों में।
इन योगासन और टिप्स को फॉलो कर आप भी पेट पर जमा जिद्दी फैट को तेजी से कम कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ें रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों