हम सभी के शरीर के कई अंग ऐसे होते हैं जिन्हें हम टोन और मजबूत करना चाहते हैं और आंतरिक जांघों को आमतौर पर एक समस्या एरिया के रूप में जाना जाता है।
ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या ढीली भीतरी जांघों को टोन किया जा सकता है? हालांकि, फैट को कम करना संभव नहीं है, लेकिन आप सही एक्सरसाइज के साथ शरीर के विशिष्ट हिस्सों को लक्षित कर सकते हैं।
अगर जांघों का अंदरुनी हिस्सा उन क्षेत्रों में से एक हैं जिन्हें आप कुछ बदलाव देखना चाहते हैं, तो ऐसी एक्सरसाइज हैं जो इसे मजबूत करेंगे, मसल्स की टोन में वृद्धि करेंगे और जांघों को पतला करेंगे। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस और योग एक्सपर्ट Rita Kanabar जी बता रही हैं।
यह जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा, 'क्या आप मजबूत, अधिक टोंड आंतरिक जांघ चाहते हैं? यदि हां, तो इस वीडियो को देखें और इन 3 इनर थाई एक्सरसाइज का उपयोग घर पर बिना उपकरण के करना शुरू करें।'
अच्छे रिजल्ट के लिए, हफ्ते में 4 बार निम्नलिखित एक्सरसाइज के माध्यम से सर्किट करें (आराम के बिना एक के बाद एक एक्सरसाइज करना)। आइए इन 3 एक्सरसाइज के बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानें।
पहली एक्सरसाइज
- इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ी ज्यादा दूरी पर खोल लें।
- फिर अपने हाथों को कंधों से ऊपर सिर की तरफ लेकर जाएं।
- ऊपर अपने हाथों को आपस में जोड़ लें।
- इसके बाद हाथों को नीचे की ओर लाएं।
- अब पैरों के बीच में हाथों को क्रॉस करें।
- ऐसा कई बार करें।
दूसरी एक्सरसाइज
- इसे करने के लिए पैरों को थोड़ा ज्यादा खोलकर खड़ी हो जाएं।
- फिर घुटनों को थोड़ा सा मोड़कर शरीर को नीचे की ओर लाएं।
- अपने हाथों को सिर के पीछे आपस में मिलाकर रख लें।
- इसके बाद बाएं हाथ की कोहनी को बाएं पैर के घुटने से छूने के लिए नीचे की ओर झुकें।
- फिर दाएं तरफ से ऐसा ही करें।
- इस एक्सरसाइज को दोनों साइड से कई बार करें।
तीसरी एक्सरसाइज
View this post on Instagram
- इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- पैरों को बाहर की साइड रखकर बैलेंस बना लें।
- फिर घुटनों को थोड़ा मोड़कर नीचे की ओर आएं।
- अपने हाथों को सामने की ओर लेकर स्ट्रेच करें।
- इसके बाद सीधा ऊपर की ओर आएं।
- फिर घुटनों को थोड़ा मोड़कर नीचे की ओर आएं।
- अब अपने हाथों को शरीर के दोनों साइड में लेकर जाएं और स्ट्रेच करें।
- इस एक्सरसाइज को कई बार करें।
यह तीनों एक्सरसाइज बहुत ही आसान है, जांघों की मसल्सपर काम करती हैं और इसे आप घर पर बिना किसी उपकरण के कर सकती हैं। साथ ही, इन एक्सरसाइज को आप एक्सपर्ट के वीडियो को देखकर आसानी से कर सकती हैं। यह आपके थाइज फैट को कम करनेमें मदद करती हैं।
अगर आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: Instagram & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों