यूं तो हम सभी हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहना चाहते हैं। लेकिन, फिर भी न चाहते हुए, तनाव कहीं न कहीं से आकर हमें घेर लेता है। किसी न किसी बात की वजह से हम सभी तनाव में आ जाते हैं। कभी-कभार हल्का-फुल्का तनाव बेशक जिंदगी का हिस्सा है। लेकिन, अगर तनाव ज्यादा हो और लंबे समय तक आप स्ट्रेस से घिरे रहें, तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है। तनाव की वजह से डाइजेशन पर भी असर होता है। यहां तक कि इसके कारण, आपकी रूटीन एक्टिविटीज भी प्रभावित होती हैं। सेहतमंद रहने और तनाव से बचने के लिए, डाइट, योगासन और कई मुद्राएं कारगर हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही मुद्रा के बारे में बता रहे हैं, तो तनाव दूर करने के साथ, शरीर को अन्य कई फायदे भी पहुंचाती है। इसे करने का सही तरीका और इसके फायदों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं।
तनाव को कम करने के लिए करें चिन्मय मुद्रा (Which mudra is best for stress relief)
- इसे करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
- आप इसे वज्रासन में बैठकर भी कर सकती हैं।
- अब अपने अंगूठे की टिप से इंडेक्स फिंगर की टिप को छुएं।
- इससे एक सर्किल बनेगा। बाकी तीन उंगलियों को हथेली की तरफ मोड़ें।
- हाथों को जांघों पर टिका लें।
- ऐसा करते हुए, गहरी सांस लें और छोड़ें।
यह भी पढ़ें-स्ट्रेस का पीरियड्स पर क्या असर होता है?
चिन्मय मुद्रा को करने के फायदे (What are the benefits of Chinmaya Mudra)
View this post on Instagram
- इसे करने से फोकस में सुधार होता है। यह मुद्रा, लाइफ एनर्जी यानी प्राण के प्रवाह को शरीर की तरफ बढ़ाती है। इससे फोकस और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।
- इसे करने से दिमाग शांत होता है, एंग्जायटी और स्ट्रेस दूर होता है।
- इसे करने से कमजोरी दूर होती है और शरीर में एनर्जी बढ़ती है।
- इस मुद्रा को करने से आपको मन में शांति महसूस होती है और मेडिटेशन करना आसान होता है।
- इसे करने सेडाइजेशन सुधरताहै और न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्बशन अच्छा होता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह मुद्रा शरीर को पांचों तत्वों को बैलेंस करने में मदद करती है।
- जिन लोगों को नींद आने में मुश्किल होती है, उन्हें इसे जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन
स्ट्रेस से दूर रहने में यह मुद्रा मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों