फिजिकली व मेंटली फिट रहने के लिए योगा प्रैक्टिस करना काफी अच्छा माना जाता है। अमूमन लोग किसी ट्रेनर की मदद से या फिर वीडियोज को देखकर योगा प्रैक्टिस करना शुरू करते हैं। यकीनन यह एक अच्छा विचार है। हालांकि, अगर आप अपने योगा सेशन को और भी अधिक आरामदायक व प्रभावशाली बनाना चाहती हैं तो ऐसे में योगा प्रॉप्स की मदद लेनी चाहिए।
जी हां, अगर योगा सेशन के दौरान योगा प्रॉप्स का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे ना केवल आपको बेहतर पोश्चर मेंटेन करने में मदद मिलती है। बल्कि इसके कारण आपको चोट लगने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। इतना ही नहीं, योगा प्रॉप्स आपको भी कई तरीकों से लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको योगा प्रॉप्स का इस्तेमाल करने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं-
योगासन का अभ्यास करते हुए सबसे जरूरी होता है कि आप पोश्चर को सही तरह मेंटेन करें। हालांकि, अधिकतर लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। खासतौर से, अगर आप एक बिगनर है तो ऐसा कर पाना और भी अधिक कठिन होता है। लेकिन अगर आप योगा प्रॉप्स जैसे ब्लॉक्स, स्ट्रैप्स और बोलस्टर्स आदि का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपको बॉडी एलाइनमेंट को इंप्रूव करने में मदद मिलती है। साथ ही साथ्ज्ञ, वे आपको अतिरिक्त सपोर्ट और स्टेबिलिटी भी प्रदान करते हैं, जिससे आपको अधिक बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।
ऐसे कई आसन होते हैं, जिसमें आपको बॉडी को स्ट्रेच करने की जरूरत पड़ती है। लेकिन अधिकतर लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। हालांकि, प्रॉप्स आपकी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाकर आपको अधिक बेहतर तरीके से स्ट्रेच करने में मदद कर सकते हैं। मसलन, अगर आप चाहें तो ब्लॉक या बोल्स्टर्स का इस्तेमाल करके अपनी स्पाइन को अधिक आसानी से स्ट्रेच कर सकती हैं। इससे बॉडी पर अधिक इफेक्ट महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी से फैट बर्न करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
योग यूं तो सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। हालांकि, कई बार लोग योगा प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो जाते हैं। लेकिन अगर आप योगा प्रॉप्स की मदद लेती हैं तो इससे चोट (चोट लगने पर अपनाएं ये टिप्स) लगने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इतना ही नहीं, योगा प्रॉप्स आपके ज्वॉइंट से लेकर मसल्स आदि पर अत्यधिक दबाव को भी कम करते हैं। इससे भी चोट लगने की संभावना काफी कम हो जाती है।
जब आप एक बिगनर हैं तो यह संभव है कि आपको कई तरह के योगासन को करने में परेशानी का सामना करना पड़े। लेकिन योगा प्रॉप्स इसमें भी आपको लाभ पहुंचाते हैं। मसलन, योगा मैटआपको प्रैक्टिस करते हुए फिसलने से रोकता है। ठीक इसी तरह, आप योगा प्रॉप्स से बेंडिंग से लेकर स्ट्रेचिंग आदि काफी कुछ आसानी से कर पाते हैं। इसलिए, एक बिगनर को बेहतर तरीके से योगा प्रैक्टिस करने के लिए प्रॉप्स की मदद अवश्य लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 काम, जल्दी दिखेगा असर
जब आप योगा प्रॉप्स का सहारा लेते हैं तो इससे आपका कॉन्फिडेंस (कॉन्फिडेंस बढ़ाने के टिप्स) भी बढ़ता है। दरअसल, कई ऐसे योगा पोज होते हैं, जिन्हें करते समय व्यक्ति को लगता है कि वे उसे नहीं कर पाएंगे। लेकिन जब आप योगा प्रॉप्स की मदद लेते हैं तो इससे व्यक्ति का कॉन्फिडेंस बढ़ता है। वह कई अलग-अलग योगा पोश्चर को आसानी से कर पाता है। इतना ही नहीं, इससे आपकी स्ट्रेन्थ और फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है और इससे भी आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।