शिल्पा शेट्टी ने एरोबिक्स डांस से की सप्ताह की शुरुआत, जानें फायदे

इस आर्टिकल में आइए आपको बताते हैं एरोबिक्स डांस क्या होता है, इसके फायदे क्या होते हैं ? फिट रहने के लिए शिल्पा शेट्टी भी इसे करने की सलाह देती हैं।

benefits of aerobic workouts

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और फिट रहने के लिए उनका जुनून कमाल का है। शिल्पा की टोन्ड बॉडी और उनकी परफेक्ट फिगर सभी को फिटनेस गोल्स देती रहती है। शिल्पा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही फिटनेस से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। योग, डांस और एक्सरसाइज, शिल्पा शेट्टी फिट रहने के लिए बहुत कुछ करती हैं। हाल ही में उन्होंने सप्ताह की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका बताया है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा एरोबिक्स डांस कर रही हैं।

उन्होने कैप्शन में लिखा है, "अच्छा संगीत और बहुत सारा डांस, ये सप्ताह की शुरुआत करने के बेस्ट तरीकों में से एक है।" शिल्पा ने इस पोस्ट के साथ और भी बहुत कुछ लिखा है। उन्होने एरोबिक्स डांस के फायदे भी बताए हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

क्या होता है एरोबिक्स डांस ?

how does aerobics improve your fitness

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज हो या डाइट,इसके लिए भी हम तरह-तरह के ट्रेंड्स फॉलो करते हैं। आजकल फिटनेस के लिए एरोबिक्स डांस बहुत चलन में है। शिल्पा शेट्टी समेत कई और सेलिब्रिटीज इसे अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करते हैं। नॉर्मल जिम करने या रनिंग करने की बात करें तो ये कई बार बोरिंग होता है और हम इससे जल्दी ऊब जाते हैं। ऐसे में एरोबिक्स डांस बहुत कारगर है। शिल्पा शेट्टी भी इसे सप्ताह की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका मानती हैं। एरोबिक्स डांस एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है। ये एक्सरसाइज फिटनेस के लिए तो अच्छी है ही, साथ ही इसे करने में भी मजा आता है।

यह भी पढ़ें- जवानी में तेज करेंगी एक्‍सरसाइज तो भविष्‍य में कम हो जाएगा हार्ट डिजीज का खतरा

क्या होते हैं फायदे ?

  • एरोबिक्स डांस दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे करने से आप दिल संबंधी बीमारियों से दूर रहते हैं।
  • ये आपके फेफड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
  • वजन घटाने में ये बहुत कारगर है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इसे जरूर करें।
  • एरोबिक्स एक्सरसाइज को करने में आपके हाथ और पैरों के बीच सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। इसके लिए दिमाग को भी काम करना पड़ता है। यही कारण हैं कि इससे वजन जल्दी घटने लगता है।
  • इस एक्सरसाइज को करने में ज्यादा मांसपेशियां काम करती है। जिसकी वजह से कैलोरी ज्यादा बर्न होती हैं। (नेगेटिव कैलोरी फूड्स के बारे में जानें)
  • शरीर को लचीला बनाने में भी एरोबिक्स एक्सरसाइज फायदेमंद है।

यहां देखें शिल्पा शेट्टी का पोस्ट

कितनी देर करें ?

shilpa shetty workout routine

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहती हैं तो इस एक्सरसाइज को जरूर करें। शिल्पा शेट्टी इसे रोज 20 मिनट या उससे ज्यादा देर करने की सलाह देती हैं।

अगर आप फिटनेस से जुड़ी और कोई जानकारी चाहते हैं तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP