herzindagi
burn fat nuskha

इस जादुई आयुर्वेदिक नुस्‍खे से मक्‍खन की तरह पिघलती है चर्बी, 1 बार जरूर आजमाएं

शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट के बताए असरदार देसी नुस्‍खे को एक बार जरूर आजमाएं। 
Editorial
Updated:- 2022-08-31, 09:43 IST

बढ़ते वजन से परेशान महिलाएं अपना वजन तो कम करना चाहती हैं लेकिन जिम जाकर एक्‍सरसाइज करने से बचती हैं। कुछ महिलाएं तो ऐसी भी हैं जो घर पर भी एक्‍सरसाइज नहीं करना चाहती हैं। ऐसी महिलाएं हमेशा एक ऐसे नुस्‍खे की तलाश में रहती हैं जिससे बहुत ज्‍यादा मेहनत किए बिना वजन कम हो जाए।

अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं तो आज हम एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्‍खा लेकर आए हैं जो आपको तेजी से फैट जलाने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद एक्‍सपर्ट डॉ दीक्सा भावसार ने अपने हाल के इंस्टाग्राम पोस्‍ट में आयुर्वेदिक फैट बर्नर के बारे में बात की है। आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम से इसके बारे में विस्‍तार से जानें।

जी हां, हम शहद के बारे में बात कर रहे हैं जिसे आयुर्वेद में शहद को 'मधु' कहा गया है। इसका उपयोग आंतरिक और बाहरी दोनों अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है। शहद प्रकृति के उन प्राकृतिक उपहारों में से एक है जो अपने नाम से ज्‍यादा फायदों के लिए जाना जाता है।

शहद का इस्तेमाल कई तरह की चीजों के लिए किया जा सकता है। वास्तव में, शहद का उपयोग कम से कम 8 हजार साल पुराना है। यह अपने स्वाद, औषधीय, पौष्टिक, मॉइश्चचराइजिंग, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है।

क्‍या आप जानती हैं कि शहद फिटनेस में सुधार करने में भी मदद करता है। जो महिलाएं वजन घटाने के लिए शहद का उपयोग करती हैं, वह इस जादुई सामग्री की मदद से मनचाहा रिजल्‍ट पा सकती हैं।

आयुर्वेद में, शहद के चिकित्सीय उपयोगों को इस प्रकार समझाया गया है-

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

  • शहद आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • यह प्यास बुझाता है।
  • कफ को घोलता है।
  • यह यूरिन मार्ग के विकारों, अस्‍थमा, खांसी, दस्त और जी मिचलाना-उल्टी में बहुत उपयोगी है।
  • यह एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है।
  • यह हार्ट के लिए अच्छा है, त्वचा में सुधार करता है और कामोत्तेजक है।
  • गहरे घावों को जल्दी भरने में मदद करता है।
  • स्वस्थ दानेदार ऊतक के विकास की शुरुआत करता है।

इसे जरूर पढ़ें:वेट लॉस करने का है मन तो पहले फैट से जुड़ी जान लें यह जरूरी बातें

वेट लॉस में कैसे मददगार होता है शहद? (Honey for Weight Loss)

honey to burn fat

हालांकि, हाल ही में मधुमक्खी के छत्ते से एकत्र किया गया शहद शरीर के वजन को बढ़ाता है और हल्का रेचक होता है। लेकिन जो शहद स्‍टोर और पुराना होता है, फैट के मेटाबॉलिज्‍म में मदद करता है और कफ को खत्म करता है।

आयुर्वेद शहद के एक और खास गुण की व्याख्या करता है। शहद को 'योगवाही' कहा जाता है। जिस पदार्थ में सबसे गहरे ऊतक को भेदने का गुण होता है, उसे योगवाही कहते हैं। जब अन्य जड़ी-बूटियों के साथ शहद का उपयोग किया जाता है तब यह उन तैयारियों के औषधीय गुणों को बढ़ाता है और उन्हें गहरे ऊतकों तक पहुंचने में भी मदद करता है।

आयुर्वेदिक ऋषि चरक ने 500 साल पहले लिखा था कि 'शहद के अनुचित सेवन के कारण होने वाली अमा जैसी परेशानी से खराब कुछ भी नहीं है।' आयुर्वेदिक चिकित्सा में शरीर में अमा या अपाच्य पदार्थ को लगभग सभी रोगों का मूल कारण माना गया है। शहद को गर्म करने से पाचन प्रक्रिया में मदद करने वाले एंजाइम नष्ट हो जाते हैं, इसलिए सेवन करने पर शरीर में अमा (विषाक्त पदार्थ) पैदा होता है।

शहद का उपयोग में बरतें ये सावधानियां

  • शहद को गर्म भोजन या पानी के साथ नहीं मिलाना चाहिए।
  • गर्म वातावरण में काम करते समय शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • शहद को कभी भी घी के साथ या गर्म, मसालेदार भोजन और फर्मेन्टेडपेय पेय पदार्थ (जैसे, व्हिस्की, रम, ब्रांडी) या सरसों के साथ नहीं मिलाना चाहिए।

इसका उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका

honey for fat burner

  • मोटापे के लिए- कमरे के तापमान वाले 1 गिलास पानी के साथ 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
  • खांसी, सर्दी, साइनसाइटिस और इम्यूनिटी के लिए- 1 चम्‍मच शहद के साथ 1 छोटा हल्दी और 1 काली मिर्च मिलाकर सेवन करें।

इसे जरूर पढ़ें:बढ़ता वजन करता है परेशान, बॉडी को सुडौल बनाने के लिए ये 4 टिप्‍स आजमाएं

इसे अपने प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें और गर्म पानी में शहद का सेवन करने की यह बड़ी गलती करने से बचाएं।

आप भी इसकी मदद से शरीर की चर्बी को जला सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। वेट लॉस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।