herzindagi
 minute morning yoga routine

बिना क्रीम के चेहरे पर आएगा चांद-सा निखार, सुबह उठकर सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन

अगर आप चाहती हैं कि बिना क्रीम के ही चेहरे पर ग्‍लो आए और हर कोई आपके चमकते चेहरे का राज पूछे, तो रोजाना सुबह उठकर ये 5 योगासन करें।  
Editorial
Updated:- 2024-04-08, 19:40 IST

आजकल की प्रदूषण भरी हवा, तनाव, एक्‍सरसाइज और डाइट में पोषक तत्‍वों की कमी के चलते बहुत-सी महिलाओं की त्‍वचा पर बुरा असर पड़ता है। अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण चेहरे का ग्‍लो तो कम होता ही है, साथ ही समय से पहले झुर्रियों भी आने लगती हैं। इसके अलावा, त्‍वचा रूखी और बेजान हो जाती है और कील-मुहांसों की समस्‍या सताने लगती है।  

त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने और चेहरे पर ग्‍लो लाने के लिए आप सुबह के रूटीन में कुछ योगासनों को शामिल कर सकते हैं। योगासन सिर्फ शरीर और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ही नहीं, बल्कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए भी अच्‍छा होता है। योगासन करते समय गहराई से सांस लेने और मेडिटेशन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है। 

आज अपने मंडे मोटिवेशन सीरिज में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्‍हें रोजाना करने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर बिना क्रीम के ही ग्‍लो आएगा। इनके बारे में हमें सर्टिफाइड योग एक्‍सपर्ट काम्या बता रही हैं।

फेशियल स्‍लैपिंग

facial slapping

  • सबसे पहले आपको इस स्‍लैप योगासन को करना है। 
  • इसके लिए पीठ को सीधा करके बैठ जाएं। 
  • फिर मुंह में हवा भरें। 
  • अब चेहरे पर हल्‍के हाथों से थप्‍पड़ मारें। 
  • ऐसा कम से कम 1 मिनट तक करें।

फेशियल स्‍लैपिंग के फायदे

  • इससे चेहरे का ब्‍लड फ्लो सही तरीके से होता है। 
  • चेहरा पहले से ज्‍यादा शाइन करता है।
  • कोलेजन बेहतर होता है। 
  • स्किन सॉफ्ट होती है।
  • त्वचा के छोटे रोमछिद्र खुल जाते हैं। 
  • चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं।

एयर पफ पोज

air puff pose

  • पीठ को सीधा करके बैठ जाएं। 
  • दो उंगालियों को होंठों पर रखें। 
  • फिर मुंह में हवा भरें।
  • कुछ देर के लिए ऐसे ही रखें। 
  • फिर हवा छोड़ें। 
  • इस पोज को 3 राउंड में 15 बार करें।

एयर पफ पोज के फायदे

  • यह गालों की मसल्‍स को मजबूती देता है। 
  • जॉलाइन को टोन करता है। 
  • चेहरे की सूजन को कम करता है। 
  • चेहरे पर ग्‍लो आता है। 
  • झुर्रियां कम होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो, बस हर रोज कर लें ये 3 आसन

योग गति

  • जमीन पर पैरों को फोल्‍ड करके बैठ जाएं।
  • अपनी दोनों आंखें बंद करें।   
  • फिर हाथों को कोहनी से फोल्‍ड करें।
  • अब हाथों को ऊपर-नीचे करें। 
  • इस क्रिया को 30 सेकंड से 1 मिनट तक करें।

योग गति के फायदे 

  • इसे करने से मुंहासों की समस्‍या दूर होती है। 
  • डल त्‍वचा में निखार आता है। 
  • बंद नाक खुलती है। 
  • त्‍वचा अंदर से साफ होती है। 
  • एलर्जी की समस्‍या दूर होती है।

कपोल शक्ति विकासक

  • सुखासन में बैठ जाएं। 
  • दोनों हाथों की उंगलियों के आगे के भाग को आपस में मिलाएं। 
  • दोनों अंगूठों से दोनों नाक के छिद्रों को बंद करें। 
  • फिर सांस अंदर खींचे। 
  • अब अपने गालों को गुब्बारे की तरह फुलाएं।
  • अपनी क्षमतानुसार सांस रोककर रखें। 
  • फिर धीरे-धीरे सांसों को बाहर निकालें। 
  • यह अभ्यास कम से कम 10 बार करें।

कपोल शक्ति विकासक के फायदे

  • चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं। 
  • पिंपल्‍स और एक्‍ने की समस्‍या दूर होती है। 
  • चेहरे की झाइयां और काले धब्‍बे कम होते हैं। 
  • चेहरे पर ग्‍लो आता है।

योग मुद्रासन

yog mudra asana

  • इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं। 
  • दोनों हाथों को पीछे की ओर करें। 
  • दाएं हाथ से बाएं हाथ को पकड़ें। 
  • फिर आगे की ओर झुककर माथे को जमीन पर लगाएं।
  • इस मुद्रा में कुछ देर रहें। 
  • इस योगासन को 1 मिनट के लिए करें।

योग मुद्रासन के फायदे

  • स्ट्रेस लेवल कम होता है। 
  • स्किन हेल्‍थ के लिए अच्‍छा है। 
  • ब्‍लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। 
  • एनर्जी फ्लो बैलेंस होता है।  

त्‍वचा के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सुबह योगासन करने के फायदे

  • सुबह योगासन करने से चेहरे सहित पूरे शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छी तरह से होता है। यह बढ़ा हुआ ब्‍लड फ्लो स्किन सेल्‍स में जरूरी पोषक तत्‍व और ऑक्‍सीजन पहुंचाता है, जिससे ग्‍लो बढ़ता है। 
  • योगासन में गहराई से सांस लेने की तकनीक से शरीर से टॉक्सिंस दूर होते हैं। इन टॉक्सिंस के हटने से त्‍वचा साफ होती है। 
  • तनाव के कारण त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याएं होने लगती हैं। सुबह योगासन करने से मन शांत होता है, तनाव का लेवल कम होता है और हार्मोन उत्‍पादन बैलेंस रहता है। इससे त्‍वचा की रंगत में सुधार होता है और मुंहासों की समस्‍या नहीं होती है।  
  • रोजाना योगासन करने से रात को अच्‍छी नींद आती है, जिससे स्किन सेल्‍स रिपेयर होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:ग्‍लोइंग स्किन के लिए रात में सोने से पहले 10 मिनट करें फेस योगा

सावधानियां

  • फेशियल स्‍लैपिंग और एयर पफ पोज के दौरान नॉर्मल सांस लें।  
  • कपोल शक्ति विकासक में मुंह से सांस लें, नाक बंद करें, सांस रोकें और नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
  • योग मुद्रासन में सीधे बैठते समय गहरी सांस लें और आगे की ओर झुकते हुए सांस छोड़ें।
  • हाई या लो बीपी, हार्ट से जुड़ी समस्याओं और प्रेग्‍नेंसी के दौरान योगासन तेजी से न करें। 
  • पीरियड्स और प्रेग्‍नेंसी के दौरान सांस रोकने से बचें।  

आप भी इन योगासन की मदद से चेहरे को ग्‍लोइंग बना सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।