क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर सूजन नजर आती है? यह समस्या का सामना अधिकतर लोग करते हैं। लोगों को यह समस्या नींद में कमी होना, स्ट्रेस लेना, गलत तरीके से सोने से होती है। चेहरे पर सूजन अल्कोहल के सेवन से भी हो सकती है। सूजन के कारण चेहरा भी अच्छा नजर नहीं आता है। लोग इस को खत्म करने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इस समस्या से निजात नहीं मिलता है। ऐसे में आप इस समस्या को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकती हैं।
खीरा
खीरा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि खीरे को चेहरे से संबंधित समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खीरे को काट लें। फिर इसे एक एक कर के चेहरे पर रख लें। इसे कुछ देर तक रखा रहने दें। जब ये गर्म हो जाए तो इन्हें हटा दें। इससे चेहरे की सूजन कम हो जाएगी।
टी बैग्स
टी बैग्स चेहरे की सूजन को कम करने में किसी वरदान से कम नहीं है। टी बैग्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आप इसके लिए ग्रीन या ब्लैक टी दोनों का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को 10 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इन्हें चेहरे पर रब करें। ये चेहरे की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:सुबह उठते ही चेहरे पर दिखती है सूजन तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, तुरंत मिलेगी राहत
आलू
आलू में एंजाइम और एस्ट्रिंजेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे सूजन की समस्या कम होती है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा में कसाव भी आता है। आप चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आलू के रस का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें। फिर इसका रस निकाल कर एक बाउल में रख दें। अब आइस ट्रे में इस रस को डाल दें। जब यह जम जाए तब इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें।आप इसे आंखो की सूजन को दूर करने में भी यूज कर सकती हैं।
गुलाब जल
गुलाब जल से भी चेहरे की सूजन कम होती है। इसके लिए आप गुलाब जल में रुई को डुबोकर चेहरे पर 10- 15 मिनट के लिए लगाएं। इससे आपके चेहरे की सूजन कम हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे की पफीनेस कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
आइस क्यूब
आप चेहरे की सूजन कम करने के लिए आइस क्यूब भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चेहरे पर आइस क्यूब से सिकाई करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों