सुबह उठने के बाद सबसे खराब चीज जो आपको महसूस होती है, वह सूजा हुआ चेहरा है। तनाव, वाटर रिटेंशन से लेकर एलर्जी तक, ऐसे कई कारण हैं, जो किसी के चेहरे पर सूजन का कारण बन सकते हैं। जब किसी का चेहरा सूज जाता है, तब वह आमतौर पर ऐसी स्थिति में आ जाता है, जहां वह खुद को आईने में देखने से भी बचता है। इससे तनाव बढ़ जाता है।
अगर आप भी सुबह के समय चेहरे की सूजन से परेशान रहती हैं? तो इसे कम करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का घरेलू नुस्खा अपनाएं। जी हां कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सूजन को कम करने के लिए एक नेचुरल तरीका बता रही हैं। आइए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जानें।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''चेहरे की सूजन को कम करने के लिए मैं आपको एक तुरंत और आसान तरीका बता रही हूं। मेरा विश्वास करो, यह अद्भुत काम करता है!'' इस नुस्खे से न केवल आपके चेहरे की सूजन कम होती है बल्कि बिना मेकअप के भी त्वचा साफ और ग्लोइंग दिखती है।
View this post on Instagram
चेहरे की सूजन कम करने वाला नुस्खा
तमन्ना ने खुलासा किया कि उनकी रात बहुत लंबी थी और उन्हें ठीक से नींद नहीं आ रही थी, इसलिए सुबह उनका चेहरा फूला हुआ लग रहा था। उन्होंने बर्फ के टुकड़ों के साथ ठंडे पानी से भरा एक बाउल लिया और उसमें अपना चेहरा डुबोया। यह रोमछिद्रों को बंद और सुबह के समय चेहरे पर आने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे की पफीनेस कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
चेहरे की सूजन के लिए बर्फ
चेहरे की सूजन से छुटकारा पाने के लिए बर्फ सबसे आसान तरीकों में से एक है। अगर आपको सुबह चेहरे पर अत्यधिक सूजन हो जाती है, तो बर्फ के पानी के बाउल में अपना चेहरा डुबोकर इसे कम कर सकती हैं। बर्फ की ठंडक ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती है जो बदले में सूजन को कम करने में मदद करती है।
बर्फ न केवल सूजन कम करने के लिए, बल्कि दर्द से राहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। बर्फ का तापमान ब्लो फ्लो को संकुचित कर देता है, जिससे शरीर के प्रभावित हिस्से में लिक्विड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे सूजन कम होती है। यह त्वचा के खिलाफ लिक्विड प्रेशर को भी कम करता है जो एक प्रभावी दर्द निवारक के रूप में काम करता है।
बर्फ का कम तापमान केशिकाओं में ब्लड फ्लो को कम करता है और उस समय त्वचा के नीचे ब्लड की मात्रा को कम करता है। धीरे-धीरे, शरीर का बर्फीला हिस्सा ठंड के उपचार के प्रति प्रतिक्रिया करता है और इस हिस्से के गर्म ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
अन्य फायदे
- जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, तो कई अन्य कार्यों में वृद्धि होती है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन त्वचा में थोड़ा रंग जोड़ने के अलावा ब्लड वेसल्स के मार्ग को साफ करने में भी मदद करता है।
- बर्फ आंखों के नीचे की सूजन और सनबर्न को कम करने में भी मदद करती है।
- हवा, धूप और प्रदूषण जैसे बाहरी कारकों के संपर्क में आने से चेहरा कुछ ही समय में थका-थका सा लगने लगता है। इसके साथ ही रोज़मर्रा का तनाव के चलते चेहरा डल दिखाई देने लगता है। बर्फ से त्वचा में निखार आता है, जिससे चेहरे की थकान दूर होती है।
- इसके अलावा, बर्फ का इस्तेमाल त्वचा की समस्याएं जैसे पिंपल्स, मुंहासे, त्वचा की सूजन और उम्र बढ़ने के प्रभाव जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स को दूर करने में मदद करता है।
- इसके इस्तेमाल से चेहरे पर तुरंत ग्लो आता है।
अगर आपको भी सुबह के समय चेहरे पर सूजन महसूस होती है तो तमन्ना भाटिया का बताया यह नुस्खा ट्राई करें। इस तरह की और जानकारी पाने के हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Article & Image Credit:tamannaahspeaks (@instagram)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों