नियमित रूप से फिटनेस के लिए योग एक बेहतरीन साधन है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए ज्ञान का एक समग्र और वैज्ञानिक खजाना है। शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग एक उपयोगी अभ्यास है, जो रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है एवं बल प्रदान करता है, कोर ताकत में सुधार करता है, कंधों और छाती को खोलता है।
योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर हमारा अभ्यास प्रतिदिन विकसित होता है। यह शरीर के प्रति अधिक जागरूकता प्रदान करता है। प्रतिदिन अभ्यास को गूढ़ बनाने के लिए नए तरीके खोज सकते हैं। योगा स्ट्रेच कंप्यूटर पर कई घंटे बिताने के बाद शारीरिक मुद्रा को सही करने में मदद करता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जो आपको लंबे समय तक खूबसूरत दिखने और फिट रहने में मदद कर सकते हैं। इन योगासन के बारे में हमें योगा मास्टर, फिलांथ्रोपिस्ट, धार्मिक गुरू और लाइफस्टाइल कोच ग्रैंड मास्टर अक्षर जी बता रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:60 की उम्र में भी महिलाओं को फिट रखते हैं ये 3 योग, रोजाना कुछ देर करें
योगासनों के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक खराब मुद्रा में सुधार करना है। खराब मुद्रा कई शारीरिक समस्याओं में योगदान करती है। हल्की बेचैनी से लेकर पुराने दर्द तक, यह रीढ़ पर एक टन तनाव डालता है जिससे सिरदर्द और सांस लेने में कठिनाई होती है।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं रोजाना करें ये 5 योग, वजन होगा कम और दिखेंगी लंबे समय तक सुंदर
योगासन पूरे शरीर को स्ट्रेच करते हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी में किसी भी तरह का तनाव दूर होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्रेन का शरीर के बाकी हिस्सों से सर्कुलेशन होता है। योग का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में अभूत रूप से सुधार होता है, जिससे हम अंदर और बाहर से सुंदर दिखते हैं।
इन योगासन को करके आप भी लंबे समय तक खुद को फिट और खूबसूरत दिख सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।