क्या आप एक ऐसी परफेक्ट एक्सरसाइज की तलाश में है जो वजन कम करने और चर्बी को तेजी से जलाने में आपकी मदद करें? तो आपको अपने फिटनेस रूटीन में बर्पी को शामिल करना चाहिए। आपको लग रहा होगा कि हम ऐसे क्यों कह रहे हैं तो हम आपको बता दें कि बर्पी सबसे प्रभावी एक्सरसाइज में से एक है जो आपको वजन कम करने में मदद करती है। फिटनेस एक्सपर्ट इसे एक ऐसी एक्सरसाइज मानते हैं जो आपके शरीर को चर्बी जलाने वाली भट्टी में बदल देता है, जो एक बार में बहुत अधिक कैलोरी जला देती है। यह एक ही बार में आपके शरीर के सभी महत्वपूर्ण मसल्स ग्रुप्स को लक्षित करने का काम करती है।
वास्तव में, यदि आपका एकमात्र लक्ष्य अपना वजन कम करना है तो कुछ बेहतरीन बर्पी एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। बर्पी कैलोरी को तेजी से बर्न करती हैं क्योंकि यह एक तीव्र शारीरिक एक्सरसाइज है। अन्य एक्सरसाइज की तुलना में बर्पी से आप 50 प्रतिशत कैलोरी बर्न कर सकती हैं। इसके अलावा बर्पी एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है जिससे आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाती हैं।
फिटनेस के लिए बेसिक बर्पी एक्सरसाइज करना एक अद्भुत बात हो सकती हैं लेकिन रोजाना एक ही एक्सरसाइज को करना आपके लिए बोरिंग हो सकता है इसलिए आज हम आपको बर्पी की कुछ अन्य एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो आपको वजन कम करने के लक्ष्य तक तेजी से पहुंचाने में मदद कर सकती हैं। आइए ऐसी ही 3 बर्पी एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।
वन-आर्म बर्पी
वन-आर्म बर्पी करना बेहद मुश्किल होता है लेकिन इससे आप तेजी से अपने शरीर की चर्बी को जला सकती हैं। नॉर्मल बर्फी की तुलना में, यह आपके ऊपरी और निचले शरीर की ताकत, मसल्स और हृदय की धीरज को बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें:पीठ की लटकती चर्बी से कैसे पाएं छुटकारा? जानें ये 3 एक्सरसाइज जिनसे 1 महीने में दिखेगा असर
एक्सरसाइज करने का तरीका
- इसे करने के लिए पैरों को कंधे की चौड़ाई में रखें।
- एक हाथ आपकी तरफ और दूसरा आपकी पीठ के पीछे रखें।
- हिप्स और घुटनों पर झुकते हुए, अपना हाथ ज़मीन पर लगाने के लिए नीचे पहुंचें।
- एक बार जब आपका हाथ ज़मीन पर पहुंच जाता है तो अपने पैरों को पुश-अप की पोजीशन में लाने के लिए हॉप के साथ पीछे की ओर बढ़ें।
- फिर अपने हाथ को जमीन पर रखते हुए, अपने पैरों को अपने नीचे लाने के लिए लेग ड्राइव मोशन को उल्टा करें।
- बिना किसी समझौता के आप जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी कूदें।
- दूसरे हाथ से एक्सरसाइज को दोहराएं।
सूमो स्क्वाट्स हाफ बर्पी
बर्पी के साथ सूमो स्क्वाट्स करने से आप एक्सरसाइज के ज्यादा फायदा उठा सकती हैं। इस डायनामिक एक्सरसाइज को कई भागों में बॉटा जाता है, जो आपके कूल्हों, हैमस्ट्रिंग, पेट, ग्लूट्स और क्वाड्स के लिए सुपर फायदेमंद हैं।
एक्सरसाइज करने का तरीका
- इसे करने के लिए शोल्डर को कलाई के ऊपर और एब्स को टाइट करके हाई प्लैंक पोजीशन से शुरू करें।
- हाथों को बाहर की ओर रखकर पैरों को आगे की ओर करके कूदें।
- हाथों को फर्श से उठाएं और सिर को ऊपर की उठाएं।
- हथेलियों को फर्श पर लौटाएं और वापस प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
माउंटेन क्लाइंबर बर्पी
क्लाइंबर बर्पी उन महिलाओं के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है जो बेसिक बर्पी को करना अच्छी तरह से जानती हैं। इसके लिए मध्यम स्तर की फिटनेस और अनुभव की आवश्यकता होती है। एक बार जब आप इस एक्सरसाइज को अच्छी तरह से करना जान जाती हैं तो आप अपने निचले शरीर और मसल्स के लिए कई तरह के फायदे पा सकती हैं।
एक्सरसाइज करने का तरीका
- पैरों को हिप्स की दूरी पर करके सीधी खड़ी हो जाएं।
- फर्श पर अपने हाथों से एक क्राउचिंग स्क्वाट में आ जाएं।
- अपने पैरों को वापस प्लैंक पोजीशन में कूदकर एक स्क्वाट जोर से करें।
- फिर एक पुश-अप करें, कोहनियों को झुकाएं और फिर सीधे प्लैंक में आ जाएं।
- प्लैंक पोजीशन में आकर दो से चार बारी-बारी कूदकर चेस्ट तक घुटने को लाकर माउंटेन क्लाइंबर करें।
- कदमों को आगे बढ़ाएं या हाथों को आगे बढ़ाएं और स्क्वाट्स में आएं।
- जितना हो सके उतनी ऊंचाई पर सीधा जंप करें।
इन 3 बर्पी एक्सरसाइज को करके आप भी अपना वजन तेजी से कम कर सकती हैं। लेकिन अगर आपने इससे पहले बर्पी एक्सरसाइज नहीं की हैं तो किसी फिटनेस एक्सपर्ट की निगरानी में ही इन एक्सरसाइज को करें। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों