शादी का दिन लड़कियों के लिए बहुत खास होता है। लेकिन शादी के बाद भी हर कोई उन्हीं पर ध्यान लगाए बैठा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी को जानना होता है कि नई दुल्हन किस तरह से तैयार होकर आएगी। साथ ही, उसका लुक कैसे लगेगा। किस रंग के कपड़े उसके ऊपर ज्यादा अच्छे लगेंगे। ऐसे में अगर आप भी नई दुल्हन बनकर ससुराल जा रही हैं, तो अपने बैग में पीले रंग की साड़ी को जरूर रखें। पीला रंग चेहरे की रौनक को दोगुना कर देता है। साथ ही, इससे आपका लुक अलग लगता है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की सिल्क साड़ी को आप अपने बैग में पैक कर सकती हैं।
पीले के साथ लाल कॉन्ट्रास्ट की साड़ी
आप नई दुल्हन है ऐसे में हर कोई चाहेगा कि आपका लुक सबसे अलग लगे। इसके लिए आप पीले के साथ लाल कॉन्ट्रास्ट वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको बॉर्डर और पल्लू पर लाल रंग मिलेगा। इसके अलावा पूरी साड़ी आपको पीले रंग में मिलेगी। इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट में ही, ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के डिजाइन आपको सबसे ज्यादा बनारसी सिल्क में मिलेंगे। इससे आप भी अच्छी नजर आएंगी।
कॉटन सिल्क पीली साड़ी
आप कॉटन सिल्क में पीली साड़ी को खरीदकर वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको बॉर्डर पर फ्लोरल डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा पूरी साड़ी आपको प्लेन मिलेगी। इससे आपका साड़ी लुक सबसे अलग और सुंदर लगेगा। साड़ी ज्यादा हैवी भी नहीं लगेगी। इसे आप शादी के दूसरे दिन भी पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ मेकअप लाइट रखें और हेयर स्टाइल को अलग तरह से बनाएं।
ग्रीन कलर के साथ येलो सिल्क साड़ी
अगर आपको कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनना पसंद है, तो इसमें आपको येलो साड़ी इसी पैटर्न में दिखाई देगी। इस साड़ी में आपको चौड़े बॉर्डर पर पीले के का कंट्रास्ट कलर मिलेगा। ब्लाउज भी आपको सेम कलर में मिलेगा। इससे साड़ी लुक और भी अच्छा नजर आएगा। साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी को स्टाइल करें। हेयर स्टाइल में बन क्रिएट करें। आप खुद ही अच्छी नजर आने लगेंगी।
इसे भी पढ़ें:Leheriya Saree: लहरिया साड़ी की इन डिजाइंस में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं लगेगा आपका लुक, देखें तस्वीरें
इस बार दुल्हन अपने बैग में येलो कलर की साड़ी को जरूर कैरी करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको अलग डिजाइन वाली साड़ी पहनने को मिल जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों