नवरात्रि शुरू हो गई है और इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि त्योहारों के आते ही महिलाएं सबसे ज्यादा खुश होती है। उनके लिए यह एक अवसर होता है सजने संवारने का। वैसे तो औरतें और लड़कियां रोज ही सुंदर लगती हैं लेकिन त्योहार पर सबसे अलग दिखने की उनकी चाहत होती है।
नवरात्रि में सबसे ज्यादा क्रेज होता है गरबा नाइट का जिसमें सभी लोग बहुत ही सुंदर और अच्छे से तैयार हो कर आते है। और गरबा खेलते हैं। हम पता है आप भी गरबा नाइट में जाने वाली हैं लेकिन क्या आपने सोच है कि आप उस रात क्या पहनने वाली हैं? नहीं न! इसलिए आज हम आपको येलो साड़ी के अलग अलग डिजाइन के बारे में बताने वाले है
प्लेन सिल्क साड़ी और मल्टी कलर ब्लाउज
इस प्लेन सिल्क साड़ी में माधुरी बहुत ही सुंदर लग रही हैं। अगर आप ही गरबा नाइट में माधुरी जैसा दिखना चाहती हैं तो सेम लुक कैरी कर सकती हैं। आप चाहे तो इन तरीकों से भी साड़ी को कैरी कर सकती है-
- माधुरी ने इस फोटो में रेड, येलो और गोल्डन रंग का मल्टी कलर ब्लाउज पहना है।
- उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है पर आप इसे फूल स्लीव रख सकती हैं।
- आप ब्लाउज को अंगरखा स्टाइल में भी सिल्वा सकती हैं।
- गरबा करने में बाल खराब हो सकते हैं इस लिए आज या तो लंबी चोटी बना सकती हैं या लो बन भी स्टाइल कर सकती हैं।
प्लेन जॉर्जेट साड़ी
जेनेलिया ने इस फोटो में प्लेन साड़ी पहनी है। गरबा नाइट के दिन सब गरबा करने में थक जाते हैं। इसलिए हल्के कपड़े पहनने में परेशानी नहीं होती है। आप भी जेनेलिया की तरह प्लेन साड़ी में बेहद एलिगेंट लुक पा सकती हैं। आप इन अलग अलग तरीकों से भी साड़ी को कैरी कर सकती हैं।
- अगर आप पूरी प्लेन साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो लाइट बॉर्डर वाली साड़ी पहन सकती हैं।
- आप व्हाइट की जगह गोल्डन ऑरेंज या मल्टी कलर रंग का ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं।
- आप चोकर नेकपीस भी कैरी कर सकती हैं।
बनारस सिल्क साड़ी
इस फोटो में विद्या बालन ने गोल्डन बॉर्डर और प्रिंट वाली बनारसी सिल्क की साड़ी पहनी है। मार्किट में सेम सारी आपको कम रेंज में मिल जाएगी। बनारसी साड़ी खुले पल्लू में ही अच्छी लगती है। आप अपने लुक को थोड़ा और बेहतर बनाने के लिए इन तरीकों को भी अपना सकती हैं।
- आप पल्लू खुला नहीं रखना चाहती हैं तो कंधे पर टक कर सकती हैं।
- येलो की जगह गोल्डेन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
- विद्या ने कोई नेकपीस नहीं पहना है पर आप चाहे तो एक प्यारा सा नेकपीस कैरी कर सकती हैं।
- अगर आप नेकपीस नहीं पहनना चाहती है तो हैवी इयररिंग्स भी कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-देखने में बेहद स्टाइलिश दिखाई देते हैं मल्टी-लेयर वाले लहंगे
हम इसी तरह फैशन से जुड़े नए नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों