
हर साल की तरह इस साल भी अगर आप महिला दिवस को बड़ी धूम धाम के साथ मानाने वाली हैं और अपनी सभी महिला मित्र के साथ पार्टी या कहीं घूमने का प्लान कर रही हैं और ऐसे में आप खूबसूरत बनकर पार्टी में जाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं आज हम आपको कुछ ऐसे खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे देखते ही आपका हूबहू वैसे ही नेल डिजाइन बनाने का मन करेगा। आइए जानते हैं इन नेल आर्ट डिजाइन के बारे में।
हर लड़की चाहती हैं कि वह सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखें। फैशन की इस दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ यूनिक और स्टाइलिश ट्रेंड देखने को मिल ही जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल वीमेंस डे पर खुद को खूबसूरत बनाने के लिए तैयारियां कर रही हैं, तो अपने नाखून को खूबसूरत दिखाने के लिए आप ये ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन को अपने नाखूनों पर बनवा सकती हैं।
-1741341864697.jpg)
आप अपने नाखून को सुन्दर और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस खास फैशनेबल मल्टीकलर डिजाइनर नेल आर्ट को बनवा सकती हैं। यह खूबसूरत नेल आर्ट न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देंगे बल्कि यह आपके हाथों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे। यह नेल डिजाइन दिखने में काफी खूबसूरत और आपको एलिगेंट लुक देने का काम करेगा।
यह भी पढ़ें: क्या नाखून बड़े करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करना है सही? जानें एक्सपर्ट की राय
-1741341880178.jpg)
आप इस वीमेंस डे पर अपने ऑफिस में खूबसूरत आउटफिट पहनकर जानें वाली हैं, तो इन आउटफिट के साथ अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप ये नेल डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। बरगंडी और ग्रे कलर की वेलवेट नेल पेंट का इस्तेमाल कर आप भी ये नेल आर्ट घर पर कर सकती हैं। नाखून पर बनी छाता वाली डिजाइन आपके नाखूनों को और ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करती हैं।
-1741341891485.jpg)
अगर आपको अपने नाखून थोड़े सिंपल और क्लासिक पसंद हैं, तो आपके लिए ये नेल डिजाइन बेस्ट ऑपशन हो सकती हैं। नाखून की बॉर्डर पर बनी येल्लो और पिंक कलर की डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इस नेल डिजाइन को कर आप ना सिर्फ अपने नाखून को खूबसूरत बना पाएंगी, बल्कि आप स्टाइलिश लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। नाखून पर बनी इन डिजाइन को देखकर हर कोई आपके नाखूनों की तारीफ करेगा। यह डिजाइन दिखने में काफी क्रिएटिव लगेंगी।
-1741341902140.jpg)
इसके अलावा अगर आप अपने नाखून को अलग और यूनिक लुक देना चाहती हैं, तो आपके लिए ये नेल डिजाइन बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे ट्राई कर आप अपने नाखूनों को खूबसूरत और स्टाइलिश बना सकती हैं। पर्पल और व्हाइट कलर की सिंपल नेल पोलिश को लगाकर आप ऊपर से डिजाइन में स्टोन को लगा सकती हैं। यह काफी खूबसूरत लगेंगे।
यह भी पढ़ें: खराब हो रहे नाखूनों की वजह से परेशान हैं आप, तो ऐसे करें इनकी केयर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।