नाखून को खूबसूरत बनाना हर लड़की का सपना होता है। खूबसूरत नाखून आपके लुक में चार चांद लगा देते हैं। अगर नाखून बड़े और सुन्दर हैं और उन पर नेल पेंट लगा है, तो नाखूनों से नजर ही नहीं हटती है, लेकिन ऐसी कई लड़कियां है, जिनके नाखून बढ़ने का नाम ही नहीं लेते हैं और इस वजह से वे हमेशा परेशान रहती है।
यही नहीं अधिकतर लड़कियां अपने नाखूनों को बढ़ने के लिए कई घरेलु नुस्खें आजमाती हैं। इनमे से कुछ लड़कियां लहसुन का इस्तेमाल करती हैं। आजकल सोशल मीडिया पर भी ऐसी रील्स आ रही हैंं,जिनमें दिखाया गया है कि लहसुन का इस्तेमाल करने से नाखून तेजी से बढ़ जाते हैं। लेकिन इसमें कितना सच है? अगर आप भी इन्ही लड़कियों की तरह लहसुन का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए है। नाखूनों पर लहसुन का इस्तेमाल करना सही या नहीं ये जानने के लिए आज हम आपको बताएंगे ब्यूटी एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।
ब्यूटी एक्सपर्ट ने कही ये बात
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि खूबसूरत नाखून लड़कियों के हाथ की शान होते हैं। लेकिन ऐसी कई लड़कियां हैं, जिनके नाखून की ग्रोथ बहुत कम होती है, कम ग्रोथ की वजह से कुछ लड़कियां हमेशा परेशान रहती हैं और ऐसे में वे ना जाने कितने उपाय करती हैं। उपाय करते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो इससे नाखून और स्किन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
लहसुन का इस्तेमाल
अगर आप भी नाखून की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा करना सही नहीं हैं, इसके बदले आप लहसुन को खाने के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके नाखून तो बढ़ेंगे ही साथ ही आपको अनेक फायदे भी देखने को मिलेंगे। लहसुन को सीधे नाखूनों पर इस्तेमाल करने से आपको दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। अगर लहसुन वाले हाथ आपके फेस पर लग जाते हैं, तो इससे आपको पिंपल्स, रेशैज जैसी कई परेशानियां हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें-White Colour Nail Art: हाथों के नाखूनों पर करवाएं व्हाइट कलर नेल आर्ट, देखें तस्वीरें
ऑयल मसाज करें
ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि नाखून की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप अपने नाखून की मसाज कर सकती हैं। इसके लिए सरसों के तेल को गर्म कर इसे एक कप में रख दें, अब इसमें अपनी उंगलियों को डुबा कर नेल्स की मसाज करें, ऐसा कम से कम 5 से 10 मिनट तक करें। आप हफ्ते में 2 बार नाखूनों की ऑयल मसाज कर सकती हैं। आप चाहे तो एक बार इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। ये तरीका आपके नाखूनों की ग्रोथ को कुछ ही टाइम पीरियड में बढा सकता है।
आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
इसे जरूर पढ़ें-Shiny Nails Tips: मोतियों की तरह चमके हुए नाखून पाने के लिए घर पर करें ये उपाय
image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों