White Colour Nail Art: हाथों के नाखूनों पर करवाएं व्हाइट कलर नेल आर्ट, देखें तस्वीरें

 हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस बार व्हाइट कलर नेल आर्ट करवाएं। इससे आपको ज्यादा कलर्स को यूज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
image

चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ हाथों की सुंदरता को बढ़ाना भी जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों की नजरें हाथों पर भी पड़ती है। ऐसे में हम अक्सर कुछ ऐसे नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई करते हैं, जिसे लगाने के बाद अच्छे लगे। लेकिन बार-बार नेल कलर को चेंज करने में हमें काफी दिक्कत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार समय कम होता है, जिसकी वजह से हम नेल पेंट नहीं हटा पाते हैं। ऐसे में आप व्हाइट कलर नेल आर्ट को आप अपने नाखूनों पर कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे।

स्टार डिजाइन वाली नेल आर्ट

Star design nail art

आप अपने नाखूनों पर ज्यादा कलर को ट्राई नहीं करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप स्टार डिजाइन वाली नेल आर्ट को करा सकती हैं। इसमें बेस कलर के लिए व्हाइट कलर इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ नाखून पर गोल्डन कलर से स्टार का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इससे आपके हाथ अच्छे और सिंपल नजर आएंगे। लेकिन नेल आर्ट करवाने के बाद आपको किसी और कलर को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बस इसे ही लगाकर किसी भी आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। इसे करवाने के बाद आपको अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चेरी और बो डिजाइन नेल आर्ट

Cherry designs nail art

आप हाथों में चेरी और बो डिजाइन वाली नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट डिजाइन से आपके नाखून अच्छे नजर आएंगे। इसमें आपके नाखूनों पर बेस कलर को व्हाइट रखा जाएगा। इसके साथ ही चेरी डिजाइन को कुछ नाखूनों पर क्रिएट किया जाएगा। कुछ नेल्स पर बो डिजाइन बनाया जाएगा। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपके हाथों की सुंदरता दोगुनी हो जाएगी। बस आपको इसे बाहर से करवाने पर 2,000 से 3,000 रुपये के आसपास पैसे देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Nail Art Designs: साड़ी और लहंगे के साथ परफेक्ट मैचिंग करेंगे नेल आर्ट की ये खूबसूरत डिजाइंस, देखें

व्हाइट कलर नेल आर्ट डिजाइन

Flower design nail art (2)

आप अपने हाथों में व्हाइट कलर ने आर्ट को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें आपके नेल्स पर पिंक कलर के फ्लावर को क्रिएट किया जाएगा। इसके साथ ग्रीन कलर वाली पत्तियों के डिजाइन को बनाया जाएगा। लेकिन इसका बेस कलर व्हाइट रखा जाएगा। इससे ये फ्लावर का डिजाइन और भी सुंदर लगेगा। साथ ही, आपको ज्यादा कलर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Nail Art: शादी के लिए हाथों के नाखूनों पर करवाएं नेल आर्ट, देखें सबसे अलग डिजाइंस

इस बार व्हाइट कलर नेल आर्ट डिजाइन को क्रिएट करें। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपको ज्यादा बार नेल कलर को चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके ये नेल आर्ट हर आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP