नेल आर्ट काफी ट्रेंड में है। इसे अब लोग सिर्फ खास इवेंट में ही नहीं बल्कि फैशन ट्रेंड को फॉलो करने के लिए भी करवाने लगे हैं। ऐसे में हर दूसरी लड़की के नाखूनों पर नेल आर्ट हुई नजर आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके नाखून सुंदर नजर आते हैं। इसलिए लड़कियां करवाना पसंद करती हैं। लेकिन इसे करवाने में पैसे भी काफी खर्च होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसे टिप्स का ध्यान रखें, जिसकी वजह से आप घर पर ही नेल आर्ट कर पाएंगी। इसके बाद आपको पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप घर पर नेल आर्ट कर सकती हैं।
आप अगर रोजान के दिनों के लिए अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप ईयरबड का इस्तेमाल करके अपने नाखूनों पर नेल आर्ट कर सकती हैं। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। इसके लिए आपको ईयरबड लेने हैं। इससे पहले अपने नाखूनों पर बेस कलर लगाना है। इसके बाद कुछ अलग डिजाइन से डॉट बनाने हैं। इसके बाद इसे फ्लावर डिजाइन में फैलना है। इसके बाद इसके ऊपर स्पार्कल लगानी है। आप इसके ऊपर जेल नेल पैंट लगाकर इसे अच्छे से सूखाएं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।
ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको बाहर से जाकर नेल आर्ट करवाने की जरूरत है। इसे आप घर पर रखी सेफ्टी पिन से भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको पहले बेस कलर को नेल पर लगाना है। इसके बाद इसे सूखने देना है। अब एक कलर और कॉन्ट्रास्ट में लगाना है। पिन की मदद से जिक-जैक का डिजाइन क्रिएट करना है। जेल नेल पेंट लगाएं। इसके बाद इसे सूखाएं। इसे लगाने से आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Nail Art: शादी के लिए हाथों के नाखूनों पर करवाएं नेल आर्ट, देखें सबसे अलग डिजाइंस
आप अपने नाखूनों पर मल्टी कलर नेल आर्ट कर सकती हैं। इस तरह नेल आर्ट के लिए डार्क कलर की नेल पेंट लगाएं। इसके बाद अलग-अलग रंगों को अपने नाखूनों पर लगाएं। फिर इसमें हल्का स्पार्कल ऐड करें। इस तरह से आप नेल आर्ट कर सकती हैं। इससे आपके नाखून सुंदर नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Nail Art Designs For Feet: पैरों में कराएं ये नेल आर्ट, देखें तस्वीरें
इस तरह से आप घर पर ही नेल आर्ट कर सकती हैं। इसके बाद आपको पार्लर जाकर नेल आर्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपके नाखून अच्छे नजर आएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।